Monday , May 5 2025

रीत सिंह श्रीनेत को सम्मान

प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा
गोरखपुर कि होनहार बिटिया रीत सिंह श्रीनेत श्रेष्ट गीतकार के रूप में
सम्मानित—–

  1. रीत सिंह श्रीनेत ऐसा नाम जिनसे कम आयु में उत्कृष्ट गीतकार का सम्मान प्राप्त किया ।
    पज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित गीत लेखन प्रतियोगिता जिसमे पूरे देश के विद्वान एव वरिष्ट साहित्यकार सम्मिलित थे के मध्य गोरखपुर जनपद के बांसगांव तहसील के ग्राम जगदीशपुर भलुआन के श्री रबिन्द्र सिंह श्रीनेत एव श्रीमती मीना सिंह कि लाडली रीत सिंह श्रीनेत ने सभी को अपने परिश्रम लगन एव साहित्य के प्रति निष्ठा समर्पण से विद्वत एव वरिष्ट साहित्यकारों द्वारा रीत सिंह की प्रतिभा को स्वीकार कर उन्हें सम्मानित करने के लिए प्रेरित किया ।रीत सिंह माता पिता कि छोटी संतान है और डी एल एड प्रथम वर्ष कि छात्रा है।
    प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा 11 फरवरी-2024 को फिरोजाबाद में सम्मान कार्यक्रम एव संस्था का वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे रीत सिंह व्यक्तिगत कारणों से सम्मलित नही हो सकी थी प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा रीत सिंह श्रीनेत को सम्मानित करने के लिए गोरखपुर के साहित्यकार एव ज्योतिष विद नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर को सौंपी गई श्री त्रिपाठी द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए गोरखपुर कि होनहार बिटिया रीत सिंह श्रीनेत को सम्मानित किया गया।

रीत सिंह कि माँ श्रीमती मीना सिंह एव पिता रबिन्द्र सिंह श्रीनेत बेटी के सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए उसे निरंतर सफलाओ के लिए अपना आशीर्वाद दिया भाई आदित्य सिंह बहन कि सफलता पर गौरवान्वित है जगदीशपुर भलुआन के ग्राम वासी एव रीत सिंह श्रीनेत के रिश्ते नाते शुभचिंतक शिक्षक रीत सिंह की सफलता पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं आशीर्वाद एव बधाई दी वास्तव में रीत सिंह असाधारण प्रतिभा कि धनी है और भविष्य में गांव परिवार समाज राष्ट्र को अपनी प्रतिभा सफलता से गौरवान्वित करने की क्षमता है ।सम्मान प्रदान करते हुए नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर ने रीत सिंह को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *