आओ ले हम शपथ एक सभ्य समाज बनाने की – डॉ. सी वी आनंद बोस, राज्यपाल पश्चिम बंगाल

” पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का पतन हो रहा है , कानून व्यवस्था यहाँ पर लचर है, इस तरह से और नहीं चल सकता। हम लोगो को बहन – बेटियों को बचाने की शपथ लेनी होगी। हमारा समाज ऐसा होना चाहिए जहाँ महिलाएं सुरक्षित और संतुष्टि अनुभव कर सके। हम अपनी बहनों की जिम्मेदारी निभाने में असफल हुए, हम सभी को अपनी भूल सुधार करनी होगी।”
राजभवन में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिलाओं को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल डॉ बोस ने अपने उद्गार व्यक्त किये।
रक्षाबंधन त्यौहार पर विभिन्न क्षेत्रो का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएं जैसे: डॉक्टरर्स, ट्रांस जेंडर, मानवाधिकार महिला आयोग से जुड़ी महिलाएं एवं समाजसेवी आदि राखी बांधने के लिए राजभवन में एकत्रित हुई.
महिला डॉक्टर्स ने हाल ही में हुई एक लेडी डॉक्टर की क्रूरतापूर्ण हत्या की जांच को सही दिशा में करवाने का अनुरोध किया और उन्होंने खास कर मेडिकल से जुड़ी हुई महिला डॉक्टरों के सुरक्षा, सम्मान और बचाव को सुनिश्चित करने के लिए भी आग्रह किया। राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा की वे सदैव उनकी जरूरतों और समस्याओं में उनके साथ खड़े रहेंगे।
