Sunday , May 4 2025

सोदपुर गौशाला में चिल्ड्रेन पार्क का लोकार्पण संपन्न 

*गौ माता की पूजा सभी देवताओं की पूजा है– अशोक तोदी*

कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए श्री अशोक कुमार तोदी। अन्य मंचस्थ हैं (बाएं से) सर्वश्री गौरीशंकर कालुका, रमेश कुमार सरावगी, सजन बंसल, पुरुषोत्तम परसरामपुरिया, पवन कुमार टिबरेवाला एवं अनिल कुमार सरावगी।
कलकता पिंजरापोल सोसाइटी की सोदपुर शाखा में आधुनिक साजो सामान के साथ नव सुसज्जित चिल्ड्रेन पार्क का लोकार्पण रविवार को प्रातः 9:00 बजे सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं संस्था के ट्रस्टी श्री अशोक कुमार तोदी के कर कमलों से संपन्न हुआ। श्री तोदी ने बताया कि गौ माता की पूजा से सभी देवी देवताओं की पूजा पूर्ण हो जाती है, अतः हमें गौ सेवा निरंतर करते रहना चाहिए।
 कार्यक्रम के अध्यक्ष परम गौ भक्त श्री सजन कुमार बंसल ने श्री रमेश कुमार सरावगी एवं अनिल कुमार सरावगी को पार्क के सौन्दर्यीकरण में सहयोग हेतु साधुवाद दिया । हम सब पूर्व जन्म के फलस्वरुप गौ सेवा से जुड़े  हुए हैं । श्री बंसल ने आगे कहा कि गौशाला भगवान कृष्ण का घर है तथा ऑफिस भगवान का मंदिर है।
 संस्था के अध्यक्ष एवं पार्क सौन्दर्यीकरण के सौजन्यकर्ता श्री रमेश कुमार सरावगी ने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और यह बताया कि यह पार्क तो एक प्रतीक है पूरे समाज को गो भक्ति से जोड़ने का। पिंजरापोल हम सभी सनातनी भाइयों की गौ भक्ति के आंदोलन का स्थान है, हमें पूर्ण गौहत्या बंद का संकल्प लेना चाहिए।
 सोदपुर शाखा के मंत्री श्री गौरीशंकर कालुका ने स्वागत भाषण करते हुए सोदपुर शाखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में हजारीबाग से पधारे विशिष्ट अतिथि श्री श्रद्धानंद सिंह ने हजारीबाग गौशाला के गौरवमय इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम में  पिंजरापोल की कामधेनु गौशाला से निर्मित गो-उत्पाद  इम्यून बूस्टर ‘संजीवनी रस’ तथा बर्तनों को साफ करने वाली ‘धेनुका’ साबुन का भी उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं गोवंदना के  सस्वर पाठ से किया प्रख्यात गायिका सुश्री पद्मा बागड़ी ने। धन्यवाद ज्ञापन किया संस्था के महामंत्री श्री पवन कुमार टिबरेवाला ने तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया श्री महावीर प्रसाद रावत ने। अन्य मंचस्थ थे श्री पुरुषोत्तम परसरामपुरिया एवं श्री अनिल कुमार सरावगी। अतिथियों का अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया सर्वश्री महावीर बजाज, सुरेंद्र कुमार चमड़िया, सुभाष मुरारका, सुनील पहाड़िया, बिमल मलावत, अनुराग गुप्ता, श्रीकुमार बगड़िया एवं संदीप तुलस्यान ने।
कार्यक्रम में सर्वश्री विजय थरड़, सांवरमल अग्रवाल, रतन जैन ,रमेश खरकिया, जितेन्द्र गोयनका,सिद्धार्थ दीवान, अमित जालान, सुनील शाह, सज्जन कुमार  ढंढारिया, ललित कुमार ढंढारिया , सुनील खेतान, अजीत सरावगी, राजेश सरावगी, दिनेश गंगवाल, नंदकिशोर टेकड़ीवाल प्रभृति अनेक  गोभक्तों का सम्मान किया गया।
सर्वश्री देवकीनंदन तोदी ,सुदेश अग्रवाल, मनोज लुहारीवाला, सत्येंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद पटवारी, कमल कुमार केडिया, डॉ अरुण कुमार उपाध्याय रामगोपाल सूंघा, कमल कुमार गुप्ता, अजय शाह, श्याम सुंदर बांगड़,  प्रदीप जयदेवका, पुष्पा कालुका, बिमला तोदी, निधि सिंहानिया, गायत्री बजाज, शशि अग्रवाल, सावित्री रावत, तन्वी जालान, मोहन गर्ग, दिनेश कांकरानिया, प्रिंस अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शिव कल्याणी, संजय रांवका, सर्वेश्वर शर्मा, नवीन शर्मा प्रभृति अनेक गोभक्तों से सभास्थल खचाखच भरा हुआ था।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *