Monday , June 9 2025

व्यक्ति परिवर्तन से ही समाज परिवर्तन संभव

*संगठन ही समस्त समस्याओं का समाधान है : अभय महाजन*

आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री स्मृति व्याख्यानमाला में वक्तव्य रखते हुए श्री अभय महाजन। अन्य मंचस्थ हैं (बायें से) सर्वश्री महावीर बजाज, डॉ. तारा दूगड़, सज्जन कुमार तुलस्यान, शिशिर बाजोरिया, अभय महाजन एवं बंशीधर शर्मा।

श्री महाजन ने कहा कि “स्व’ जागरण से अपने पुरुषार्थ को जाग्रत करना चाहिए, “स्वदेशी’ से जीवन में आत्मगौरव का आभास होगा, “सामाजिक समरसता’ प्रायोजित कार्यक्रमों से नहीं बल्कि सहभागिता से आयेगी। उन्होंने आगे कहा कि “पर्यावरण’ की अनुकूलता से हमारे जीवन में शांति आयेगी और “अधिकार नहीं कर्तव्य’ के पालन से समाज विकसित होगा। अत: इन पंच परिवर्तनों को जीवन में अपनाने से ही न केवल राष्ट्र समृद्ध होगा बल्कि वि•ागुरु का सम्मान पुन: प्राप्त कर सकेगा।

समारोह के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री शिशिर बाजोरिया ने कहा कि स्वदेशी ने एक बार फिर अपना पराक्रम दिखलाया जब ऑपरेशन सिंदूर के क्रम में भारतीय सेना ने मेक इन इंडिया के तहत बने आयुधों से आतंक की नाभि को निशाना बनाया। स्वाधीनता की शताब्दी से पूर्व भारत के एक विकसित राष्ट्र बन जाने का हमारा संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयकर सलाहकार श्री सज्जन कुमार तुलस्यान ने भारत के बदलते स्वरूप की ओर संकेत करते हुए वि•ाास व्यक्त किया कि भारत को एक आर्थिक महाशक्ति तो बनना ही है। एक दशक पहले हम दुनिया की ग्यारवीं आर्थिक शक्ति थे और आज तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। हम सभी को सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक और आर्थिक दृष्टि से संकल्पबद्ध होकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम के आरंभ में आचार्य विष्णुकांत शास्त्री द्वारा रचित गीत की सांगीतिक प्रस्तुति सुप्रसिद्ध गायक श्री ओम प्रकाश मिश्र ने दी। स्वागत भाषण दिया पुस्तकालय की साहित्य मंत्री डॉ. तारा दूगड़ ने तथा धन्यवाद ज्ञापन किया पुस्तकालय के मंत्री श्री बंशीधर शर्मा ने। कार्यक्रम का कुशल संचालन किया कुमारसभा के अध्यक्ष श्री महावीर बजाज ने। अतिथियों को अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया सर्वश्री अरुण प्रकाश मल्लावत, नन्दकुमार लढ़ा, मोहनलाल पारीक ने।

समारोह में सर्वश्री महावीर प्रसाद रावत, रामावतार बीजराजका, अभिषेक चमरिया, डॉ. भुवने•ार शर्मा, ललित तोदी, कमल बेरीवाल, गोविंदराम ढाणेवाल, सचिन मित्तल, डॉ. बिन्दे•ारी सिंह, पार्षद विजय ओझा, आचार्य राकेश पाण्डेय, अजयेन्द्रनाथ त्रिवेदी, बुलाकीदास मिमाणी, शशि-पवन अग्रवाल, महेश मोदी, रामानंद रुस्तगी, उमा-रायचंद सुराणा, स्नेहलता बैद, दुर्गा व्यास, राजीव शरण, मुकुन्द राठी, दयाशंकर मिश्र, सीताराम तिवाड़ी, डॉ. कमल कुमार, ब्राहृानंद बंग, सागरमल गुप्त, अजय चौबे, संजय रस्तोगी, डॉ. दीक्षा गुप्ता, तेज बहादुर सिंह, रामपुकार सिंह, इन्द्र नाहटा, शैलेष बागड़ी, देवव्रत माझी, विभाष मजुमदार, वीर बहादुर सिंह, भोला सोनकर, संजय मंडल, राजेश अग्रवाल “लाला’, प्रवीण बोथरा, प्रदीप सूंटवाल, रामचन्द्र अग्रवाल एवं मदनलाल बोथरा आदि की गरिमामयी उपस्थिति से सभागार खचाखच भरा हुआ था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री मनोज काकड़ा, भागीरथ सारस्वत, मनीष जैन, श्रीमोहन तिवारी, बृजेन्द्र पटेल एवं अरुण सिंह आदि सक्रिय थे।

– महावीर बजाज, अध्यक्ष

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *