कलकत्ता गर्ल्स’ कॉलेज में संविधान दिवस का आयोजन
Shakun
1 week ago
Social Activities
34 Views
न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व को अपने जीवन में अपनाये -सत्या उपाध्याय

कलकत्ता गर्ल्स’ कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता सेल , एन. एस.एस.और राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में कॉलेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक तथा कॉलेज की प्राचार्या एवं सचिव डॉ. सत्या उपाध्याय के नेतृत्व में यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुई। मॉन्द्रिता रॉय ने अपने प्रभावशाली संचालन से पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा और अनुशासन बनाए रखा।
डॉ. सत्या उपाध्याय ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में भारतीय संविधान की विशेषताओं, नागरिक कर्तव्यों तथा आज की पीढ़ी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को संविधान की भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, और छात्रों को इसके मूल्यों को समझना और पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता-पाठ और संविधान विषयक क्विज़ जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनसे संविधान के प्रति जागरूकता और अधिक बढ़ी।
अंत में सभी उपस्थितों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।

प्रेषक: कोलकाता गर्ल्स कॉलेज