Tuesday , February 3 2026

राष्ट्रीय लघुकथा उत्सव 2025

कोलकाता में आज से शुरू होगा राष्ट्रीय लघुकथा उत्सव- 2025.

कोलकाता । पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग के अन्तर्गत पश्चिमबंग हिन्दी अकादमी आज से अपना तीसरा राष्ट्रीय लघुकथा उत्सव बांग्ला अकादमी के सभागार में आयोजित करने जा रही है, जिसके उद्घाटन सत्र में पधार रहे हैं बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ तथा डॉ बाबा साहेब अंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. सोमा बंदोपाध्याय। इसके अलावा भोपाल (मध्य प्रदेश) से विशिष्ट लघुकथाकार श्री गोकुल सोनी तथा रायपुर (छत्तीसगढ़) से श्री जयप्रकाश मानस जी भी पधार रहे हैं। अकादमी के सदस्य तथा वरिष्ठ साहित्यकार रावेल पुष्प के संयोजन में हो रहे इस राष्ट्रीय लघुकथा उत्सव की अध्यक्षता करेंगे अकादमी के अध्यक्ष श्री विवेक गुप्त। इसके साथ ही बंगाल के लघुकथाकार, समीक्षक भी शामिल होंगे तथा दूसरे दिन हिंदीतर भाषाओं में लिखी जा रही लघुकथाओं पर चर्चा होगी और कुछ चुनिंदा लघुकथाओं का अभिनात्मक पाठ भी होगा।

इस वार्षिक उत्सव का इंतजार अब साहित्य प्रेमी बड़ी बेसब्री से करते हैं

प्रेषक: रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/ 9434198898.

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *