Tuesday , February 3 2026

अविस्मरणीय गोदान कार्यक्रम

*सोदपुर गौशाला में अविस्मरणीय गोदान कार्यक्रम*

 

 

कोलकाता, 15 दिसंबर। कलकता पिंजरापोल सोसाइटी की सोदपुर गौशाला में कल रविवार को सुबह एक ऐसा दिव्य, प्रेरक और अलौकिक दृश्य साक्षात् देखने को मिला, जिसे शब्दों की सीमाओं में बाँध पाना अत्यंत कठिन है।

एक ही परिवार द्वारा एक साथ 11 गौदान किए जाना भारतीय संस्कृति में निहित करुणा, सेवा और पुण्यभाव का अनुपम उदाहरण है। एक  पंक्ति में खड़ी 11 गौमाताएँ अपने नन्हे बछड़ों सहित, मानो साक्षात् मातृत्व और ममता का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत कर रही थीं। यह क्षण केवल दृष्टि का नहीं, बल्कि श्रद्धा, संवेदना और धर्मभाव से ओत-प्रोत एक आध्यात्मिक अनुभूति थी।

 

पंडित घनश्याम तिवाड़ी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना, श्रद्धा से की गई परिक्रमा और मंत्रोच्चार के बीच संपूर्ण वातावरण पवित्रता और शांति से भर उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो देवत्व स्वयं उस क्षण को साक्षी भाव से निहार रहा हो। निस्संदेह, यह दृश्य अत्यंत सुंदर, मनोहर और अविस्मरणीय था।

कार्यक्रम में सोदपुर गौशाला के मंत्री श्री गौरीशंकर कालुका, ट्रस्टी श्री पुरूषोत्तम परसरामपुरिया, डॉ अरुण उपाध्याय एवं मैनेजर श्री राघवेन्द्र प्रसाद दूबे सहित अनेक गौभक्त उपस्थित थे।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *