आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोलकाता में भव्य कार्यक्रम, राजस्थान फ़ाउंडेशन की सहभागिता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज कोलकाता में एक गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही। राजस्थान फ़ाउंडेशन, कोलकाता चैप्टर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
राजस्थान फ़ाउंडेशन, कोलकाता चैप्टर के अध्यक्ष श्री संतोष राजपुरोहित ने आरएसएस की 100 वर्षों की राष्ट्रसेवा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संघ ने सामाजिक समरसता, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।
सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने अपने संबोधन में समाज में एकता, अनुशासन, राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन पर बल दिया।कार्यक्रम अनुशासित, प्रेरणादायी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।समाज के काफी प्रतिष्ठित लोग श्री भीखमचद पुगलिया, अमर चंद पुगलिया, भारत जैन महामंडल लेडिज विग संस्थापक सलाहकार अंजु सेठिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष बिदु डागा आदि उपस्थित रहे।
The Wake News Portal & Magazine