Tuesday , February 3 2026

शब्दकार की भव्य गोष्ठी

राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य पर ‘शब्दकार’ की भव्य काव्य गोष्ठी

 

सोमवार, 22 दिसम्बर, ‘शब्दकार’ के बैनर तले गीतकार आलोक चौधरी के निवास स्थल पर राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य पर, भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया| यह कार्यक्रम शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ जिसके संयोजन का भार सम्भाला गीतकार आलोक चौधरी ने एवं संचालन के दायित्व का निर्वाह किया शब्दकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार धानुक ने| उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम पुकार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी| भारतीय परम्परा के अनुसार बिकास ठाकुर द्वारा माँ भारती की वन्दना के साथ कार्यक्रम का आरम्भ हुआ| तत्पश्चात आलोक चौधरी के स्वागत भाषण के साथ प्रारम्भ हुई, एक ऐसी काव्य गोष्ठी, जिसमें सभी सुधीजनों ने अपनी अपनी उत्कृष्ट रचनाएँ प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरी| इस कार्यक्रम में जिन रचनाकारों ने शिरकत की, उनके नाम हैं :– रवि प्रताप सिंह, राम पुकार सिंह, चंद्रिका प्रसाद अनुरागी, हीरालाल जायसवाल, डॉ० मनोज मिश्र, ललिता जोशी, प्रतिभा सिंह, वंदना पाठक, नंदू बिहारी, कमल पुरोहित अपरिचित, आलोक चौधरी, बिकास ठाकुर, प्रदीप कुमार धानुक एवं शिवम् तिवारी| इस कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे रवि प्रताप सिंह ने अपने वक्तव्य में सभी उपस्थित रचनाकारों को अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव दिया ताकि उनका नाम उनकी कविताओं के माध्यम से हमेशा अमर हो सके| अंत में प्रदीप धानुक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर यह अभूतपूर्व कार्यक्रम सुसंपन्न किया |

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *