Tuesday , February 3 2026

मम्मा मुझे सेंटा क्लॉज बना दो

मम्मा मुझे सेंटा क्लॉज बना दो

लाल कोट और लाल पैंट

उस पर चमके काली बेल्ट

पैरो में काले जूते हो  मेरे  सपने पूरे हो

मेरे तन पर सेंटा क्लॉज की ड्रेस सजा दो

मम्मा मुझे …

 

भूरी दाढ़ी, मूंछ लगा दो पीठ पर एक गठरी लटका दो

उस गठरी में बच्चों के सपने, सपनों में उनके अपने

प्यार के जल से उनको नहला दो

सबके मन को पंख लगा दो

मम्मा मुझे …..

 

स्लेज में प्यारे रेन्डियर जुतवा दो

मोटी बर्फ पर उसे चला दो

पहुंचूं जल्दी बच्चों के देश

होगी  उनसे अच्छी भेंट

 

देख के मुझको खिल जायेंगे

जल्दी ही हिलमिल जाएंगे

मैं भी बच्चों के संग खेलूंगा

केक – चॉकलेट उनको दूंगा।

 

खिलौनों का अंबार सजा दो

तरह – तरह के उपहार दिला दो

नए – नए कपड़ों के संग बच्चों को हर्षित करवा दो

विभिन्न रंगो की  उम्मीद जगा दो

मम्मा मुझे सेंटा कलॉज बना दो ।।

 

– शकुन त्रिवेदी

 

 

 

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *