Tuesday , February 3 2026

अंतर विद्यालय प्रश्नोत्री प्रतियोगिता

हिन्दी अकादमी ने आयोजित की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

 

कोलकाता ।पश्चिमबंग हिन्दी अकादमी, सूचना एवं संस्कृति विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा एक अंतर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हेमन्त भवन स्थित हिन्दी अकादमी सभागार में ज्ञानधारा भाग 2 “संसार पर्यायवाची विपरीतार्थक एवं अनेकार्थक शब्दों का” प्रतियोगिता में कोलकाता के विभिन्न स्कूलों के 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

प्रतिभागी स्कूल थे अग्रसेन बालिका विद्यालय, बीडीएम इंटरनेशनल स्कूल,ला मार्टिनयर फॉर बॉयज, मारवाड़ी बालिका शिक्षा सदन,एमसी केजरीवाल स्कूल, ज्ञानभारती बालिका विद्यापीठ, श्री शिक्षायतन और विवेकानंद मिशन जोका।

 

सर्वाधिक अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला विद्यालय विवेकानंद मिशन स्कूल,जोका रहा और द्वितीय स्थान अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन लिलुआ हावड़ा ने अर्जित किया।

 

इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संयोजन पश्चिम बंग हिन्दी अकादमी की सदस्य शुभा चूड़ीवाल और रचना सरन ने किया था और रोचक प्रश्नों के साथ इसका संचालन किया था क्विज़मास्टर रचना सरन ने। स्कोरर के रूप में उपस्थित थे विनोद यादव और मौसमी प्रसाद। प्रबंधन में सुमित कुमार, इंद्रजीत और पंकज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

सभी प्रतिभागियों को अकादमी की ओर से ट्रॉफी सर्टिफिकेट और स्टेशनरी प्रदान की गई और विजेताओं को ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे जिन्होंने इस कार्यक्रम को रुचिकर और आवश्यक बताया तथा इस आयोजन की भूरि- भूरि प्रशंसा की।

 

प्रेषक: रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/ 9434198898.

 

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *