Friday , March 20 2026

नेता सुभाष आपको नमन प्रणाम

*सुभाष चंद्र बोस: एक महान नेता*

 

संकल्पों के साहस का

सुभाष, नीति नियत स्पष्ट,

भारत का वीर सपूत नेता,

भारत अतीत इतिहास गौरव

मिशाल मशाल!!

 

वर्तमान की दृष्टि,

भविष्य की प्रेरणा का

चमक चंद्र,भारत की

स्वतंत्रता का शाश्वत

सत्यार्थ, दृढ़ता शक्ति

ऊर्जा उत्कर्ष सुगंध

वास!!

 

राष्ट्र भक्त जवान

नव जवान, आजाद

भारत के उद्देश्य पथ

का सौर्य उदय,!!

 

आजाद हिन्द फ़ौज

निर्माण, तुम मुझे खून दो

मैं तुम्हें आजादी दूंगा।!

 

स्वर सत्य शंखनाद,

त्याग और बलिदान

पराक्रम का पौरुष,

स्वतंत्रता कायर को

मिलती नहीं, स्वतंत्रता

भीख नहीं जो मांगे से

मिलती सिद्धांत प्रयोग

व्यवहार!!

 

स्वतंत्रता अधिष्ठाता

शस्त्र शास्त्र, वीर

धैर्य धीर,भारत की

स्वतंत्रता गर्जना, वैश्विक

साक्ष्य प्रमाण।!

 

महात्मा का सम्मान,

अध्यक्ष पद का

परित्याग,नरम गरम

दल से अलग,भारत की

स्वतंत्रता का गौरवान्वित

करता नेता सुभाष।!!

 

सुभाष भारतीय

इतिहास स्वतंत्रता

संग्राम दहाड़,पराक्रम

परिणाम नेता स्पष्ट

विचार, निःस्वार्थ

निर्विकार।!

 

भारत माता सच्चे सपूत

सेवक, माँ भारत शत्रु के

काल विकट विकराल,

माँ काली वरदान, हे युग

नायक हे मनीषी

राष्ट्र भक्त महान।!

 

काल समय प्रसंगिकता,

भाषा भाव परिभाषा

अविरल,अविस्मरणीय

योद्धा युग आशा विश्वास,

नेता सुभाष आपको

नमन प्रणाम।!

 

नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *