Sunday , February 8 2026

डॉ कामेश्वर का सम्मान

डाॅ कामेश्वर द्विवेदी हुए सम्मानित

हुगली,03 फरवरी। हुगली जिला की लोकप्रिय साहित्यिक संस्था ‘शब्द साधना ‘के बैनर तले रिसडा के नीलकंठ अपार्टमेंट में उत्तर प्रदेश गाजीपुर से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ कामेश्वर द्विवेदी को प्रमाण पत्र और शाॅल ओढ़ाकर संस्था महासचिव राम पुकार सिंह ‘पुकार गाजीपुरी ‘ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर सम्मानित मुख्य अतिथि डाॅ कामेश्वर ने कहा कि यह सम्मान पाकर काफी अभिभूत हूँ और इस सम्मान से मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई हैं। मेरी शुभ कामनाएँ है संस्था के प्रति कि दिनोंदिन यह संस्था तरक्की करे। इस पावन अवसर पर पद्मविभूषण व पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार एवं इतिहासकार खुशवंत सिंह की जयंती का पालन किया गया।

कुछ चुनिन्दा रचनाकारों ने रचनाएँ भी सुनायीं उनमें शिवम तिवारी, रूपम महतो, संतोष सिंह, ओमप्रकाश चौबे, अवधेश मिश्र ‘सबरंग ‘,कमलापति पाण्डेय ‘निडर ‘,डाॅ रमाशंकर सिंह, धर्म देव सिंह, मोहन चतुर्वेदी ‘बैरागी ‘व अन्य ने रचनाएं सुनाकर खूब प्रशंसा बटोरीं। मुख्य अतिथि रणजीत भारती व कार्यक्रम अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय ‘अनुरागी ‘की कविताओं पर खूब ठहाके लगे। सरस्वती वंदना प्रीति धानुक व स्वागत वक्तव्य संस्था अध्यक्ष श्यामा सिंह ने दिया।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन प्रदीप कुमार धानुक ने किया।

प्रदीप कुमार धानुक  (स्वतंत्र पत्रकार व कवि)  74398-82266

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *