*’शब्दाक्षर’ के मंच पर पुस्तक लोकार्पण व कवि सम्मेलन*

कोलकाता: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के शुभ अवसर पर रविवार को शहर की ऐतिहासिक बड़ाबाजार लाइब्रेरी में राष्ट्रीय संस्था ‘शब्दाक्षर’ ने पुस्तक लोकार्पण व कवि सम्मेलन का आयोजन किया। शब्दाक्षर संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, राजस्थानी व मैथिली भाषा के कुल 42 रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक छपते छपते के संपादक व पश्चिम बंगाल के एकमात्र हिन्दी न्यूज चैनल के संस्थापक निदेशक विश्वभर नेवर जी थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर से पधारे शब्दाक्षर छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व जानेमाने पत्रकार कुमार जगदली मंचासीन थे। मंच पर बांग्ला भाषा की कवयित्री व शब्दाक्षर बंगला प्रदेश अध्यक्ष दिशा चट्टोपाध्याय के कविता संग्रह ‘फ्रेम ‘ का लोकार्पण मुख्य अतिथि श्री बिश्वम्भर नेवर जी व उपस्थित मंचासीन साहित्यिक विभूतियों द्वारा किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष शब्दाक्षर पश्चिम बंगाल सुधा मिश्रा द्विवेदी ने मंचासीन अतिथियों को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया तो वहीं प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह व प्रदेश संयोजक अलोक चौधरी ने अतिथियों को उत्तरीय पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम का सुमधुर संचालन बीएड की छात्रा ‘शब्दाक्षर’ पश्चिम बंगाल की युवा साहित्यमंत्री ईशा गुप्ता ‘गीतिका’ ने किया।
कार्यक्रम में शब्दाक्षर के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तारक दत्त सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शकुन त्रिवेदी, हावड़ा जिला संगठन मंत्री विजय इस्सर, उत्तर कोलकाता जिला उपाध्यक्ष रामनारायण झा, जिला संगठन मंत्री ओम प्रकाश चौबे, साहित्य मंत्री प्रीति साव, सचिव कालिका प्रसाद उपाध्याय ‘अशेष’ आदि पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में संस्था सदस्यों की उपस्थिति थी।
ऊपरलिखित पदाधिकारियों के अतिरिक्त काव्य पाठ करने वाले अन्य उल्लेखनीय रचनाकारों में शामिल थे रामनारायण झा, प्रदीप कुमार सिंह, शंकर घोष, गिरिजा शरण सिंह, संजय कुमार सिंह, चंद्रिका प्रसाद पांडे ‘अनुरागी’, धर्मदेव सिंह, जूली लहरी, यदु नंदन प्रसाद‘अशांत’, गौरव केसरी, अश्विनी झा, रंजना झा, शंकर दत्ता, स्मिता सिंह, नीलांजना, डॉ.मनोज मिश्रा, रविंद्र श्रीवास्तव, मुस्तर इफ्तेखारी, कमल पुरोहित, राधा गुप्ता, कवि राजेश, डॉ.शाहिद फिरोजी, विजय कुमार शर्मा, निर्शिंगो मुरारी दे, जतिन हयाल , प्रदीप कुमार धानुक, मनीष वर्मा, इमरान हाकिम, शकुंतला सन्याल इत्यादि। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तारक दत्त सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से उक्त सारश्वत आयोजन का समापन हुआ।
The Wake News Portal & Magazine