Sunday , March 1 2026

लोक जीवन से जुड़ा है होली का त्योहार

*संस्कृति संसद में होली का रंगारंग कार्यक्रम*

 

कोलकाता,1 मार्च । भारतीय संस्कृति संसद ने मनाया होली का रंगारंग कार्यक्रम । दर्शकों से भरे संसद सभागार में विविधरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखते ही बनती थी । पूरे कार्यक्रम की परिकल्पक एवं संयोजिका व संस्था की उपाध्यक्षा डॉ तारा दूगड़ ने कहा कि होली लोक जीवन से जुड़ा एक ऐसा पर्व है जिसमें मिट्टी एवम् रंग दोनों शामिल हैं। होली के रंग में ऐसा जादू है कि लोग दुश्मनी भूलकर सब प्रेम से हिल मिल जाते हैं । संसद सदस्यों द्वारा गणेश जी की धमाल से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया । उसके बाद एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, कविता एवं एकल प्रहसन प्रस्तुत किया गया । प्रतिभागियों के नाम सर्वश्रीमती चित्रा नेवटिया, प्रीति सराफ , इंदू चांडक तथा सर्वश्री रोहित दूगड़, प्रणय केडिया ,शेखर लखोटिया, हर्षद दूगड़ हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत गजलकार श्री रवि प्रताप सिंह द्वारा काव्य पाठ किया गया जिसे दर्शकों ने ख़ूब सराहा । संस्था के उपाध्यक्ष श्री विजय झुनझुनवाला ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *