*रंग भरे गीतों और उमंग के साथ महर्षि दधीचि भवन में संपन्न हुआ होली मिलन समारोह*
कोलकाता , 2 मार्च। महानगर की प्रतिष्ठित संस्था महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को महर्षि दधीचि भवन, मानिकतल्ला में आनन्द उल्लास के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। चंग मंजीरों के साथ होली के रसीले गीतों ने सब का मन मोह लिया। केशरिया ग्रुप के मंजे कलाकारों द्वारा पारम्परिक गीतों के साथ होली के रसिक लोगों के पांव थिरकने लगे। “कंण कंण से गूंजे राजस्थान’, “मोरिया आछो बोल्यो रे ढलती रात ने’, ‘उमराव’ जैसे अनेक गीतों की गमक और धमक के साथ श्रृंगारिक गीतों ने समा बांध लिया। प्रारम्भ में मंगलाचरण और मातेश्वरी दधिमती तथा ऋषि दधीचि की अभ्यर्थना की गई।
अध्यक्ष श्री प्रदीप सूंटवाल ने सभी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामना दी तथा मंत्री श्री नारायणदास आसोपा ने सभी महानुभावों का स्वागत करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। संयोजक भंवरलाल गोपालपुरिया ने केशरिया ग्रुप के सदस्यों द्वारा गीतों की सुन्दर प्रस्तुति के लिए सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजस्थान पत्रिका के कोलकाता प्रभारी श्री मुकेश व्यास तथा पार्षद विजय ओझा ने उपस्थित होकर सभी को होली पर्व की शुभकामना दी। वरिष्ठ समाजसेवी श्री रतनलाल जोशी ने भी सभी को होली की शुभकामना दी।
श्री बड़ाबाजार कुमारसभा के अध्यक्ष श्री महावीर बजाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनवरी 2026 में डी.पी.एल. ( दाधीच प्रीमियर लीग ) में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्री बंशीधर शर्मा ने किया।
इस अवसर पर सर्वश्री सीताराम तिवाड़ी, बालकृष्ण आसोपा, पं. महेन्द्र दाधीच, देवकीनन्दन पलोड़, विजय कुमार रतावा, सुरेन्द्र जोशी, आशाराम काकड़ा, महालचन्द बेहड़, विमल दोलावत, सुमित शर्मा, मुकेश शर्मा, रविशंकर शर्मा, जयनारायण दायमा, बालकिसन ओझा, गोपाल सूंटवाल, संजय शर्मा आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
The Wake News Portal & Magazine
