चार चौक श्री हनुमान मंदिर में दो दिवसीय बालाजी जन्मोत्सव

कोलकाता । कलाकार स्ट्रीट चार चौक श्री हनुमान मंदिर में दो दिवसीय बालाजी महाराज का जन्मोत्सव संस्थापक प्रेरक भाईजी मदनलालजी पोद्दार के आशीर्वाद से धूमधाम से आयोजित हुआ।प्रथम दिवस सायं श्री रामचंद्र जोशी व उनके सहयोगी सुरेश जोशी,पंडित सांवरमल शास्त्री व मधुसूदनजी के सान्निध्य में सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित हुआ।
भक्तों ने मिलकर बाबा को दुग्ध स्नान कराया। दिल्ली से आये मनीष चौहान और उनके बैंड मौज फ़क़ीरा दी के साथ मिलकर भक्तों ने संकीर्तन का आनंद उठाया। द्वितीय दिवस श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बाबा के प्रातः दर्शन की आश लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी क़तारें लग गई ।
इसके बाद भाईजी के अनुयायी व श्री श्याम परिवार (सुखी संसार)के साथ हावड़ा के सलकिया स्कूल रोड से आई विशाल पदयात्रा का स्वागत शीतल शर्बत व अल्पाहार व्यवस्था से किया गया।पार्षद विजय उपाध्याय ने दरबार में अरदास लगाई।
जात,धोक,पूजन,सवामणि प्रसाद अर्पण के साथ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ।रात जन्मोत्सव आरती के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।इसके बाद श्री गोपाल परिवार के नीलमणि राठी-रमा चांडक,धीरेन-संगीता संघवी,पवन भाटिया, लक्ष्मण शाह के साथ श्री श्याम मंडल(नूतन बाज़ार),श्री हनुमान घाटा भक्त मंडल(संध्या बाज़ार),श्री श्याम परिवार ( तुलसी धाम )के साथ श्री चार चौक भक्त वृंद ने भक्तों को सारी रात भाव भरे भजनों में झूमाये रखा।
जनप्रिय पार्षद द्वय विजय ओझा व मीना देवी पुरोहित ने भी दरबार में सस्वर हनुमान चालीसा पाठ किया।परमेश्वर पोद्दार,पवन पोद्दार, आलोक अग्रवाल,विनोद गुप्ता,गोपी मारु, राजकुमार कसेरा,राजेंद्र खण्डेलवाल,योगेश टिबड़ेवाल,चंद्रशेखर सराफ,अशोक अग्रवाल, सुनील साह आदि भक्तों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
The Wake News Portal & Magazine