*शरबत वितरण का आयोजन हुआ सम्पन्न*
आविर्भाव संकल्प एवं भोले के बराती संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पंचमुखी हनुमान मंदिर चित्तपुर के पास शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सामाजिक आयोजन में दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया।
आयोजन में मुख्य अतिथि परमाणु ऊर्जा विभाग, कोलकाता के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर हेमेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि सेवा के कई रूप होते हैं। किसी भी रूप में की गई सेवा समाज को नया पथ प्रदर्शित करती है।
संस्था के संरक्षक श्रीमोहन तिवारी ने कहा कि सेवामूलक कार्य मनुष्य का धर्म है। संस्था इन कार्यों के लिए तत्पर रहती है। संस्थाध्यक्ष विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि हमारी पहचान हमारे कर्मों से होती है। संस्था का और हमारा उद्देश्य है समाज की सेवा करना चाहे वह किसी भी रूप में हो।
भोले के बराती संस्था के अध्यक्ष देवकीनंद बाजोरिया ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है। आविर्भाव संकल्प संस्था के साथ जुड़कर राहगीरों को शरबत वितरित करके हमारी संस्था के और सदस्य का मन आह्लादित है।
इस आयोजन में सोमनंदन चौबे, लक्ष्मी तिवारी, प्रकाश मिश्रा, राजनारायण जायसवाल, जगदीश जायसवाल, केशव साव, दीपक बाजोरिया, वीरेंद्र मेहरिया, गौतम सांगानेरिया, विशाल खेतान, नितिन अग्रवाल, अजीत शर्मा, हरीश मित्तल, विकास अग्रवाल के अलावा दोनों संस्था के अन्य सदस्य की सक्रिय भूमिका रही।