उत्तम योजकता के धनी थे उत्तम दा– रामदत्त चक्रधर*
कोलकाता, 24 जून । ‘पूर्वांचल कल्याण आश्रम के दक्षिण बंगाल प्रांत के संगठन मंत्री स्मृतिशेष उत्तम महतो एक उत्तम स्वयंसेवक, उत्तम कार्यकर्ता, उत्तम प्रचारक, उत्तम संगठक एवं उत्तम पालक थे जिन्होंने अपनी कर्मठता, कार्य कुशलता एवं योजकता से कल्याण आश्रम के कार्य का व्यापक विस्तार किया। ऐसे निष्ठावान युवा कार्यकर्ता का अचानक चले जाना कल्याण आश्रम की अपूरणीय क्षति है जिसे हम सबको पूर्ण करना है।’–ये उद्गार है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री राम दत्त चक्रधर के, जो पूर्वांचल कल्याण आश्रम द्वारा कल्याण भवन में मंगलवार को आयोजित उत्तम महतो की सार्वजनिक स्मरण सभा में बोल रहे थे ।
1972 में जन्मे उत्तम दा ने संघ के प्रचारक के रूप में पुरुलिया, बांकुड़ा, अंडमान निकोबार का कार्य किया तथा 2018 से कल्याण आश्रम का दायित्व ग्रहण किया। ध्यातव्य है कि 52 वर्ष की उम्र में उनका 22 जून को अचानक देहावसान हो गया।
संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबले, कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अतुल जोग ने अपने अपने लिखित शोक संदेश में गहरा दुख प्रकट किया जिसका वाचन किया गया। सर्वश्री महादेव गोड़ई, संजय रस्तोगी, भगवान सहाय, सुशील सोरेन, विवेक गोयल, शकुंतला अग्रवाल, जितेंद्र चौधरी, मालती सोरेन, स्नेहलता बैद, शशि अग्रवाल एवं कुसुम सरावगी ने अपने संस्मरणों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मरण सभा का प्रारंभ राम धुन के साथ हुआ और संचालन कोलकाता-हावड़ा संभाग प्रमुख श्री संदीप चौधरी ने किया।
सर्वश्री डॉ जयंत राय चौधरी, अद्वैत चरण दत्त , डॉ जिष्णु बसु, शारदा पाल, जलधर महतो, प्रशांत भट्ट, रणजीत अग्रवाल, मोहनलाल गर्ग, महेश मोदी, महावीर बजाज, शंकरलाल अग्रवाल, विभाष मजूमदार, अमित सांतरा, पवन अग्रवाल, रायचंद सुराणा, बिमल मल्लावत, सीमा रस्तोगी, उमा सुराणा, राजेश अग्रवाल, संजय गोयल, सुखदेव टुडू, अनीता बूबना सहित कोलकाता एवं हावड़ा महानगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उत्तम दा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।