Sunday , July 27 2025

ये कैसा हिंदुस्तान

—भारत कैसे बन गया हिंदस्तान—

संस्कृति संस्कार महान
सक्षम खुशहाल भारत
सोने की चिड़िया कहलाता
दुनियां का दिग्दर्शक भारत
अब है हिंदुस्तान।।

आपस मे लड़ते भिड़ते
बात बात पर एक दूजे के
लहू के प्यासे शासक
भारत की शान!!

चंद कबीलों की एकता
ताकत का हो गया गुलाम
बंट गया भारत दो टुकड़े में
उदय उदित हिंदुस्तान!!

गजनवी गोरी तैमूर तुगलक
खिलजी जाने क्या क्या नाम
जिनकी खुद के मुल्क में नही
कोई औकात लूटा रौंदा जैसे
कोई अबला असाह ऐसी वेदना
से जन्मा हिंदुस्तान!!

बाबर की बर्बरता क्रूरता
ने तोड़ दिये सारे आयाम
आस्था का अस्तित्व मिटाया
लड़ते कटते आपस मे भारत
को गुलाम बनाया मुगलो की
सत्ता का भारत नाम।।

जब थक हार गया तुर्क
भारत को सौंप दिया
गोरों के हाथ गोरों के
जुल्म से आहत क्रंदन
करता भारत देश महान ।।

जाने कितनी कुर्बानी
बलिदानो के बाद
भारत से शेष बचा हिंदुस्तान
नही जानता स्वयं की
सच्चाई हिंदुस्तान।।

छद्म धर्म निरपेक्षता की
छाया कथित बुद्धजीवियों
की माया त्रस्त आज
फिर हिंदुस्तान।।

मालूम नही राष्ट्र क्या?
राष्ट्र हस्ती हैसियत क्या?
राष्ट्र अस्मिता मर्यादा क्या?
कैसा हो गया हिंदुस्तान!!

सत्य सनातन भगवान को
देने पड़ते साक्ष्य
बर्बरता का बाबर गुर्राता
कौन राम कहाँ के राम!!

मौर्य शौर्य कौटिल्य नीति
सरदार लौह कि दूरदृष्टि
मजबूत इरादों के ना जाने
कितने नाम जिनसे आज भी
जागृत राष्ट्र है हिंदुस्तान।।

भारत से बन गया हिंदुस्तान
हिंदुस्तान एक राष्ट्र पर दो
संविधान काश्मीर का राग
अलापते आस्तीन में छिपे
नाग ये कैसा हिंदुस्तान?

नव पीढ़ी खुद को जानो
अपने वर्तमान को इतिहास
सच्चाई पन्नो से जानो
पहचानो चीथड़ों को उतारो
तब जानोगे हिंदुस्तान।।

नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *