Tuesday , February 3 2026

 रचनाकार की अध्यक्ष रचना सरन हुई सम्मानित

राज्यपाल महामहिम आरिफ़ मोहम्मद खान द्वारा रचना सरन को सम्मान।

 कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय संस्था रचनाकार की अध्यक्ष रचना सरन को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन में  डॉ. ललितांशुमयी स्मृति सम्मान से विभूषित किया गया।

20 और 21 दिसम्बर 2025 को पटना में आयोजित  देश की प्रतिष्ठित संस्था “बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन” ने अपना 44वाँ महाअधिवेशन आयोजित किया था।  सिख पंथ के नवम गुरु तेग बहादुर के बलिदान के 350 वें वर्ष को समर्पित इस दो दिवसीय  महाधिवेशन का उद्घाटन  बिहार के राज्यपाल महामहिम आरिफ़ मोहम्मद खान ने किया था। मंच पर सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ राजवर्धन आज़ाद, संस्था अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ जी सहित अनेक गणमान्य  अतिथिजन उपस्थित थे।

इस अवसर उद्घाटन के दिन देशभर के मात्र 21 हिन्दी सेवियों को सम्मान के लिए चयनित किया गया था।

रचना सरन को हिन्दी भाषा व साहित्य के क्षेत्र में मूल्यवान सेवाओं के लिए राज्यपाल महामहिम आरिफ़ मोहम्मद खान ने अपने करकमलों से यह सम्मान प्रदान किया।

रचना सरन वर्तमान में पश्चिम बंग हिन्दी अकादमी( सूचना एवं संस्कृति विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार) की सम्मानित सदस्या हैं तथा अकादमी की ओर से प्रांत भर में हिन्दी भाषा और साहित्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करती हैं।  इनकी  अध्यक्षता में रचनाकार संस्था जो हिन्दी भाषा के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है, भी वर्षभर में अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

रचनाकार के संस्थापक श्री सुरेश चौधरी जी ने जहां रचना सरन को बधाई और आशीर्वाद प्रेषित किया, वहीं हिंदी अकादमी के मानद सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार रावेल पुष्प ने साहित्य के क्षेत्र में रचना सरन के उत्तरोत्तर विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रेषक: रावेल पुष्प, वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/ 9434198898.

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *