Tuesday , February 3 2026

जैथलिया स्मृति व्याख्यान माला

*4 जनवरी को जैथलिया स्मृति व्याख्यानमाला*

 

कोलकाता, 29 दिसम्बर 2025। श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित ‘कर्मयोगी जुगल किशोर जैथलिया स्मृति व्याख्यानमाला’ का दसवां आयोजन आगामी रविवार, 4 जनवरी 2026 ई. को प्रात: 11 बजे रथीन्द्र मंच (जोड़ासाँको ठाकुरबाड़ी, 5, द्वारकानाथ टैगोर लेन, कोलकाता-7) में किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे प्रखर चिंतक एवं विधायक डॉ. अशोक लाहिड़ी, मुख्य वक्ता होंगे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति *डॉ. विजय मनोहर तिवारी* (भोपाल) तथा प्रधान अतिथि होंगे वरिष्ठ आयकर सलाहकार श्री सज्जन कुमार तुल्स्यान।

कुमारसभा के अध्यक्ष महावीर बजाज ने बताया कि इस वर्ष के व्याख्यान का विषय है – *भारत : इतिहास की अनकही कहानियाँ*। डॉ. तिवारी का मानना है कि इतिहास की ऐसी ही कुछ अनकही घटनाओं के माध्यम से “स्व’ का बोध जागृत करना वर्तमान समय की मांग है।

 –   महावीर बजाज, अध्यक्ष :  श्रीकुमारसभा पुस्तकालय

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *