Tuesday , February 3 2026

दधीचि प्रीमियर लीग संपन्न

महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट द्वारा * दधीचि प्रीमियर लीग *

     विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते हुए महर्षि दधीचि सेवा                                       ट्रस्ट के  सदस्य

काकड़ा डायनामाइट्स टीम की शानदार जीत कोलकाता, 18 जनवरी । रविवार को कोलकाता में पहली बार आयोजित *दाधीच प्रीमियर लीग* के फाइनल में मुकेश काकड़ा के ओनरशिप वाली काकड़ा डायनामाइट्स टीम ने शानदार जीत हासिल की। उपविजेता रही ‘हंसराज हीरोज’ और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता ‘आशीष आसोपा’ ने।

महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट के अंतर्गत ‘श्री दाधीच नवयुवक परिषद’ द्वारा आयोजित किस खेल में सभी आठ टीम के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दर्शक दीर्घा में खेल प्रेमियों के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जिसमें प्रदीप सूंटवाल, नारायण दास आसोपा, बंशीधर शर्मा, महाल चंद बेहड़, बालकिशन आसोपा, देवकीनंदन फलोड़, ओम प्रकाश दोलावत, विमल दोलावत, परमानंद तिवारी, सीताराम तिवाड़ी, उमेश शर्मा, मुकेश शर्मा, बसंत सूंटवाल, सुरेंद्र जोशी, सुधीर आसोपा, विजय ओझा एवं उमेश राय का विशेष सहयोग रहा।

 

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *