*महर्षि दधीच भवन में आनंद उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस*

कोलकाता, 27 जनवरी। महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट द्वारा मानिकतला स्थित महर्षि दधीच भवन में कल 77वां गणतंत्र दिवस आनंद और उल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया बाल सिपाही आरुष और सी ए रामानंद तिवारी ने।
वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति दी श्री बाल कृष्ण आसोपा और श्यामसुंदर काकड़ा ने। मानवी आसोपा की राष्ट्रभक्ति की कविता प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने बहुत सराहना की। सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ श्री नवीन व्यास ने ‘डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा …’ एवं ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ का गान कर खूब तालियां बटोरी। प्रसिद्ध गीत ‘ए मेरे वतन के लोगों…’ गायन की प्रस्तुति भी लुभावनी रही।
वरिष्ठ साहित्यकार बंशीधर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इसे धूमधाम से शहीदों की पावन स्मृति के साथ मनाना चाहिए । सतत जागरूकता ही आजादी को अक्षुण्ण रख सकती है। वंदे मातरम के 150 में वर्ष पूर्ति पर उन्होंने कहा कि यह हमारी राष्ट्रीय चेतना का गीत है। इस अवसर पर सर्वश्री प्रदीप सूंटवाल, नारायण दास अआसोपा, महाल चंद बेहड़, देवकीनंदन फलोड़, कमल आसोपा ,कृष्ण गोपाल सूंटवाल, सुनील शर्मा, संजय शर्मा, श्रीगोपाल सूंटवाल, सीताराम तिवारी, रजनीश दायमा, सुरेंद्र ओझा, कुंज बिहारी आसोपा सुमित फलोड़ आदि की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बच्चों को बिस्किट तथा टाफियां वितरित की गई।
The Wake News Portal & Magazine