खंडेलवाल वैश्य समाज का होली मिलन समारोह कोलकाता

खंडेलवाल वैश्य समाज का होली मिलन समारोह बीकाजी रिद्म बैंक्वेट सभागार में हर्षोल्लास से मनाया गया।समाज बन्धुओं का स्वागत गुलाल तिलक से एवं मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।गणेश पूजन से समारोह प्रारंभ हुआ। समाज अध्यक्ष सीताराम रावत ने स्वागत संबोधन किया।मंत्री वैभव ताम्बी ने समाज की गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्रवृत्ति शिक्षा कोष हेतु आर्थिक अनुदान का आह्वान किया।महासभा संरक्षक सुभाष बम्ब ने महासभा सेवा कार्यों की जानकारी दी।रिसड़ा आंचलिक समिति के रमेश खूंटेटा ने होली की बधाइयाँ दीं।मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यवसायी मदन मोहन तमोलिया ने संस्था द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की एवं समाज को आर्थिक उपहार प्रदान करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी उपस्थित महिलाओं को विशेष शुभकामनाएं दी।
सांस्कृतिक मंत्री मीनाक्षी गुप्ता ने कुशल मंच संचालन किया।
नृत्य,गीत,संगीत,प्रभावशाली कविता पाठ,ब्रज के रंग और बरसाने की होली की मस्ती लिए समाज के हर वर्ग के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सभी को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का मनमोहक व मनोरंजक संचालन अंबिका खंडेलवाल ने किया और साथ ही विशेष खेल में कार्यकारिणी सदस्यों को भी शामिल किया।
चार वर्षीय बाल कलाकार आरुष खण्डेलवाल एवं पूनम रावत के होली एवं नारी दिवस समायोजित विशेष नृत्य प्रस्तुति को सराहा गया।अन्य प्रतिभागियों में दिव्य, व्योम,वेद,अथर्व,शरण्या,अलका,मोहित,ज्योति,कोमल,अंजना,वर्षा, शिल्पा,सोनियाआदि ने भी प्रशंसनीय प्रस्तुतियां दीं।
रवि गुप्ता द्वारा प्रश्नोत्तरी श्रृंखला का रोचक संचालन किया गया।
वरिष्ठ सदस्य महावीर प्रसाद रावत ने कुछ सुझावों के साथ आभार ज्ञापन किया।सर्वश्री लड्डूगोपाल खूंटेटा,बिमल आमेरिया,विठ्ठल जसोरिया,जगमोहन खण्डेलवाल,कमल आमेरिया,महेश दुसाद, गोपाल सहारिया आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश कायथवाल,साकेत दुसाद,रामकिशन खूंटेटा,घनश्याम टटार, कृष्ण कुमार खूंटेटा,विनोद दुसाद पंकज खूंटेटा,शिखा रावत,शिल्पा दुसाद एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
प्रचारक उत्तम माइति की सेवाओं एवं रितेश माली की फोटोग्राफी सराहनीय रही।अल्पाहार एवं केसरिया ठंडाई से आरंभ कार्यक्रम का समापन स्वरुचि भोज से हुआ।
The Wake News Portal & Magazine