Wednesday , March 25 2026

जहां राम,वहां मंगल

राम मंदिर (न्यूटाउन) का विशेष आयोजन

 

 

जहां राम,वहां मंगल : पं श्रीकांत शर्मा ‘बाल व्यास’

कोलकाता,23 मार्च। ‘भगवान राम ने वनयात्रा में सीता के बारे में किसी ऋषि-मुनि से न पूछकर केवल भक्त शबरी से पूछा।तब उसके बताए अनुसार राम ने पंपापुर जाकर सुग्रीव से मैत्री की एवं सीता का पता लगाया।सुग्रीव ने मिलते ही अपनी व्यथा सुनाना शुरू किया जिससे क्षुब्ध होकर लक्ष्मण ने राम से कहा कि कायर सुग्रीव से मित्रता क्यों? राम ने कहा मैं तो सिर्फ भक्त शबरी की आज्ञा का पालन कर रहा हूं। वैसे ही शबरी के न पूछने पर भी राम ने उसे नवधा भक्ति सुनाया एवं कहा कि इन नौ में से किसी में एक भी भक्ति का लक्षण होता है वह मेरा प्रिय है।

यही राम का बड़प्पन है।अतः जहां राम है वहां मगल ही होगा, चाहे जंगल ही क्यों न हो। सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है’—ये बातें राम मंदिर (न्यूटाउन) में बजरंग लाल काजड़िया चैरिटी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित राममंदिर (न्यू टाउन) के वातानुकूलित सभागार का उद्घाटन करते हुए भागवताचार्य पंडित श्रीकांत शर्मा’बाल व्यास’ ने कही।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर त्रिवेदी,नीरज काजड़िया,विमल केजरीवाल एवं राममंदिर न्यूटाउन ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री विवेकानंद सहल मंचस्थ थे।स्वस्ति वाचन युवा शास्त्री गोविन्द शर्मा ने किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए महावीर प्रसाद रावत ने बताया कि समाजसेवी कमला प्रसाद काजड़िया के पुत्र नवीन कुमार और नीरज कुमार ने अपने पितामह बजरंगलाल व पितामही पन्नादेवी की पुण्य स्मृति में राम मंदिर के सभागार को वातानुनूलित कराया है।

मंदिर संस्थापक ब्रह्मलीन पंडित सुरेश सहल की दूरदर्शिता की सराहना की गई जिन्होंने लगभग ४५ वर्ष पूर्व विशाल भूखण्ड अधिग्रहण कर विभिन्न देवी देवताओं के भव्य मन्दिर निर्माण कराए। इस अवसर पर मुरारीलाल दीवान,निरंजन कुमार अग्रवाल,रवि पोद्दार,सांवरमल अग्रवाल,पत्रकार सुंधाशु शेखर,विमल दीवान, पुरुषोत्तम तिवारी, रतनलालअग्रवाल,हरीश तिवाड़ी,पवन फतेहपुरिया,सुभाष खण्डेलवाल,शंकर डोकानिया,कृष्ण कुमार खण्डेलवाल,अशोक झा शंकरलाल सोमानी, अजय मिश्र,पवन बजाज गणमान्य व्यक्तियों को पंडित बालव्यास जी ने स्नेहाशीष स्वरूप मुक्ताहार प्रदान किया।श्रीकृष्ण तुलस्यान, यादव कुमार चनानी,किरण शर्मा,सुशील चांगिया,कृष्ण कुमार मुरारका,सुभाष सांवलदावाला,श्रीमती सुधा अग्रवाल, सावित्री देवी रावत,श्रुति काजरिया,सुशीला चनानी,अवन्तिका काजरिया,कमला केजरीवाल,गायत्री बजाज,माण्डवी मिश्रा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

धन्यवाद ज्ञापन किया श्री महावीर बजाज ने।

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *