Friday , April 10 2026

सोदपुर गौशाला का भ्रमण

रेलवे अधिकारियों ने किया सोदपुर गौशाला का भ्रमण

 

कोलकाता, 10 अप्रैल। इस्टर्न रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री राम बहादुर राय ने अपनी पूरी टीम के साथ सोदपुर गौशाला में गोपूजा का विशेष कार्यक्रम किया। उस दिन सियालदाह विभाग सुरक्षा अधिकारी श्री सुजीत कुमार सिन्हा, उप सुरक्षा अधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकत्र्ताओं ने पूरे मंत्रोच्चार के साथ उत्साह से गोमाता का पूजन कर  आशीर्वाद प्राप्त किया।

कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी के सोदपुर गौशाला के सचिव श्री गौरीशंकर कालुका ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। श्री राय ने गौशाला का परिभ्रमण किया एवं वहाँ की स्वच्छता एवं व्यवस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

सचिव श्री कालुका ने बताया कि 1885 ई. में स्थापित सोदपुर गौशाला पिंजरापोल की प्रथम गौशाला है जहाँ आज करीब 2000 गौवंशों की सेवा-श्रुषा की जाती है। अत्याधुनिक पार्क के साथ मिल्क प्लांट, यज्ञशाला, गोदान केन्द्र, मंदिर, गोकाष्ठ प्रकल्प, जैविक खाद प्रकल्प के अलावा अतिथिगृह की भव्यता के साथ सोदपुर गौशाला का वातावरण गोपालकों का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

देशी गोवंश के संरक्षण के साथ विकसित बच्छड़ियों के माध्यम से गो संवर्धन के कार्य से श्री राय  बहुत प्रभावित हुए एवं भूरि-भूरि प्रशंसा की। टीम के एक सदस्य ने 51000/- रुपये का चेक प्रदान कर गोसेवा में अपना योगदान भी किया। गौशाला के सहमंत्री श्री अनुराग गुप्ता, डॉ. अरुण उपाध्याय, मैनेजर श्री राघवेन्द्र प्रसाद दूबे की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *