मुक्त मंच ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के वरिष्ठ नागरिकों की संस्था नेताजी नगर मुक्त मंच ने बैसाखी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे – प्रसिद्ध वाचिक शिल्पी पपिया चक्रवर्ती, अरुणाभ विश्वास और निवेदिता चौधरी।
श्री गौतम सेनगुप्ता की परिकल्पना और मउ गुह के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में गीति आलेख, श्रुति नाटक, आवृत्ति तथा कविता पाठ की प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें शामिल थे – सर्वश्री रावेल पुष्प,सुब्रत चक्रवर्ती, लीना गांगुली,नन्दिनी चक्रवर्ती, सुप्ति सेनगुप्ता, अर्पिता गांगुली तथा अन्य।
इस कार्यक्रम में नगर की कुछ अन्य सांस्कृतिक संस्थाओं ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं और श्रोताओं ने भरपूर आनन्द उठाया।
प्रेषक: रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/9434198898.
The Wake News Portal & Magazine