Tuesday , June 30 2026

राजस्थानी बंधु हमारे गौरव है: दिया कुमारी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी का बहुमान

 

कोलकाता के आईटीसी सोनार बंगला होटल में 30 जून 2026 को राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान फाउंडेशन के केन्द्रीय संगठन के वरिष्ठ तथा एनआरआर (प्रवासी राजस्थानी) पश्चिम बंगाल एवं बिहार के समन्वयक डॉ. अरुण अग्रवाल ने की।

राजस्थान सरकार द्वारा गठित राजस्थान फाउंडेशन कलकत्ता चैप्टर की सदस्य श्रीमती अंजु सेठिया ने दिया कुमारीजी राजस्थानी लहरिया पहनाकर अभिनंदन किया राजस्थान फाउंडेशन के केन्द्रीय संगठन के कोलकाता में राजस्थान प्रवासियों को अपनी जड़ से जोड़े रखने एवं बंगाल–राजस्थान में सांस्कृतिक सम्बन्ध को और मजबूत करने के बारे भी बात की। राजस्थान कोलकाता प्रवासीयो को जोडने पर भी बात हुई और दिया कुमारी जी कोलकाता मे कार्यक्रम करने पर आने का भी आश्वासन दिया। दिया जी का बेनजीर व्यवहार काबिले तारीफ है। उनका अपनापन सबके दिल को छु गया। दिया जी ने इस मुलाकात की फोटो अपने सोशल मिडिया पर इस संदेश के साथ शेयर की है।

आज कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी बंधुओं के साथ आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट हुई।

 

अपनी मातृभूमि राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को देश के विभिन्न हिस्सों में सहेजकर आगे बढ़ा रहे सभी प्रवासी राजस्थानी बंधु हमारे गौरव हैं। उनके असीम स्नेह, अपनत्व और राजस्थान के प्रति अटूट लगाव ने मन को भावविभोर कर दिया।

महानगर के जाने माने लोग उपस्थित रहे डाक्टर विनय गोयल, हरिप्रसाद अग्रवाल भाईजी,पवन पाटोदिया, सुधा अग्रवाल ,मीनल गोयल, चंदा गोलछा, सरोज भंसाली, सुप्यार पुगलिया आदि। यह जानकरी समाजसेवी अंजु सेठिया ने दी।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *