Wednesday , April 15 2026

*शब्दाक्षर दिल्ली का कवि सम्मेलन सम्पन्न* 

*शब्दाक्षर दिल्ली का कवि सम्मेलन सम्पन्न*

दिल्ली/कोलकाता: विगत दिवस कोलकाता मुख्यालय वाली, राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ की दिल्ली प्रदेश समिति द्वारा प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार मिश्र ‘प्रतापगढ़िया’ की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कवि सत्यवान यादव के संरक्षण मे भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यकम में ‘शब्दाक्षर दिल्ली’ के अनेक पदाधिकारियों एवं अतिथिगणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनके गीत, ग़ज़ल, कविताओं  ने सबका मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में वरिष्ठ कवि नरेश दुआ उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि-जानी-मानी कवियत्री कुसुम लता पुंडोरा ‘कुसुम’ रहीं। कवियत्री आरती वर्मा द्वारा माँ शारदा की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ,तत्पश्चात ‘शब्दाक्षर गीत’ बड़े मधुर स्वर में नीलम उपाध्याय और डॉ.अम्बिका मोदी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अतिथि सम्मान समिति के संगठन मंत्री हरेंद्र हर्षित और मीडिया प्रभारी रमाशंकर भारती द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक केन्द्रीय पेज से किया गया, जिसे कोलकाता में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के साथ पूर्ण भारत सहित विदेशों में भी हजारों लोगों द्वारा लाइव देखा गया। आरती वर्मा, मधु वशिष्ठ, मांगेराम, अनीता तिवारी, कोमल पंत, विनय कुमार, शिवशंकर लोधी ‘राजपूत’, मनोरमा, नीलम उपाध्याय, प्रीवंशी चारण, पारुल राज, पुनीता सिंह, स्वाति स्वर्णकार ‘शास्वत’, ऋतु रस्तोगी, रजनीबाला ‘सहज’  आदि रचनाकारों ने विविध विषयों पर शानदार काव्य पाठ करके सभागार को गुंजित कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अर्थ मंत्री दिल्ली डॉ.अम्बिका मोदी ने तो वहीं धन्यवाद ज्ञापन साहित्य मंत्री नीलम उपाध्याय ने किया।

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *