रचनाकार ने आयोजित की भाषण प्रतियोगिता

कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय संस्था रचनाकार- एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रांति द्वारा १८ वर्ष एवं अधिक आयु के छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता का विषय था “लोकतंत्र में मतदान का महत्व” जिसमें कोलकाता के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता निभाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष रचना सरन ने सभी का स्वागत किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की। संस्था के संस्थापक सभापति श्री सुरेश चौधरी ने आशीर्वचन दिए और ऐसी प्रतियोगिताओं की उपयोगिता सबको बताई। निर्णायक मण्डल के रूप में संस्था के संस्थापक सभापति श्री सुरेश चौधरी जी, अध्यक्ष रचना सरन, उपाध्यक्ष भारती मिश्रा, काव्यगोष्ठी प्रभारी मौसमी प्रसाद और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह उपस्थित थे । इस प्रतियोगिता का संयोजन विनोद यादव, प्रिया श्रीवास्तव और डॉ रेखा मिश्रा ने किया था।
प्रिया श्रीवास्तव के संचालन में हुई इस प्रतियोगिता में तालाण्डु बीएड कॉलेज कॉलेज के आशुतोष कुमार रावत प्रथम विजेता घोषित किए गए जबकि पायल शर्मा द्वितीय और खिदिरपुर कॉलेज के छात्र अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को श्रीमती शारदा चौधरी ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किये ।
इस अवसर पर नन्ही बालिका अन्विता ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ कर सबको प्रभावित किया ।राम्या श्रीवास्तव ने कविता पाठ और सिद्धार्थ झा ने कार्यक्रम को लेकर अपनी बात सबके समक्ष रखी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम संबंधी अपने सुखद अनुभव साझा किए।
प्रेषक: रावेल पुष्प, वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/9434198898.
The Wake News Portal & Magazine