जय जय शिव शंकर —-


जय जय शिव शंकर
देव दनुज मनुज दिगम्बर
घट घट वासी कैलाश
निवासी रौद्र रूद्र
चंद्रशेखर!!
जय जय शिव शंकर
शशांक शेखर आदि
अनादि हर हर हर्षिश्वर
काल कराल महाकाल
जगदीश्वर!!
जय जय शिव शंकर
अविनासी सोमेश्वर
कालकुट विष सर्प ग्रीव
सृष्टि कल्याणक विश्वम्भर!!
जय जय शिव शंकर
निराकार साकार
सद्गुणाकार गंगाधर
डमरू त्रिशूल
त्रिलोकी नाथ नागेश्वर!!
जय जय शिव शंकर
अल्प मृत्यु अल्पआयु
क्लेश कष्ट कालसर्प
विनाशक देवधि देव
त्रमकेश्वर!!
जय जय शिव शंकर
महिमा महेश्वर करुणा
क्षमा दया के सागर
रामेश्वर!!
भूत पिछास डाकिनी
साकिनी अंध बधीर
अंग भंग भक्त संग
महादेव भीमा शंकर!!
जय जय शिव शंकर
बसहा बैल सवारी
पार्वती पतये हर हर
हर महादेव विश्वेश्वर!!
जय जय शिव शंकर
षडानान गजानन सूत
औघड दानी वरदानी
निर्विकर भक्ति के भोले
दुष्ट दलन कालेश्वरा!!
The Wake News Portal & Magazine