Sunday , August 16 2026

80वां स्वाधीनता दिवस

जवाहरलाल नेहरु विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कोलकाता, 15 अगस्त 2026 : जवाहरलाल नेहरु विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में आज 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति पूर्ण माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की रंगों से सजा हुआ था और छात्रों व शिक्षकों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत शक्ति पाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा लहराते ही सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का परिचय दिया। इसके पश्चात भारत माता के चित्र पर सभी शिक्षकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा देशभक्ति पूर्ण गानों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया। बच्चों के गीतों पर सभी दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमें उन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने छात्रों से अनुशासित रहकर देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

  1. कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *