Wednesday , May 13 2026

आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री स्मृति व्याख्यान 17 मई को

आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री स्मृति व्याख्यान 17 मई को

 

कोलकाता। श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय द्वारा लब्धप्रतिष्ठ साहित्यमनीषी, प्रखर चिन्तक तथा
जनप्रिय राजनेता आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री की स्मृति में आयोजित व्याख्यानमाला का इक्कीसवाँ
आयोजन आगामी रविवार, दिनांक 17 मई 2026 को सुबह 11 बजे स्थानीय रथीन्द्र मंच (जोड़ासाँको
ठाकुरबाड़ी), 5, द्वारकादास टैगोर लेन, कोलकाता – 700007 में "सनातन संस्कृति के पाँच प्राण' विषय पर
संपन्न होगा।

समारोह की अध्यक्षता करेंगे संस्कृति पुरुष डॉ. बिट्ठलदास मूंधड़ा; प्रधान वक्ता होंगे
प्रख्यात राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रभावी वक्ता डॉ. शिवओम अम्बर एवं प्रधान अतिथि होंगे वरिष्ठ आयकर
सलाहकार श्री सज्जन कुमार तुल्स्यान।

भवदीय

(महावीर बजाज)
अध्यक्ष

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *