*शब्दाक्षर लखीमपुर-खीरी,उ.प्र. का साहित्यिक अनुष्ठान सम्पन्न*

विगत दिवस गोला गोकर्णनाथ में माँ मंगलादेवी के नवीन भवन में शब्दाक्षर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रताप सिंह की प्रधानता में तथा वरिष्ठ कवि बेनीराम अंजान संरक्षक शब्दाक्षर लखीमपुर-खीरी की अध्यक्षता में एक विशाल कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि सन्तोष ‘हिन्दवी’
विशिष्ट अतिथि माता प्रसाद तिवारी, गौरव सिंह ‘विकास’ व द्वारिका प्रसाद रस्तोगी एवं शशिकान्त मिश्र ‘शशि’ रहे। संचालन जिला सचिव आलोक तिवारी ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने सरस्वती पूजन व गोलोकवासी संत कुमार बाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
आयोजक जिलाध्यक्ष डॉ.वीरेश बाजपेयी ने कार्यक्रम के आरम्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह को शाल ओढ़ा कर, व सम्मान पत्र भेंट कर समादृत किया। पंडित बृजेश तिवारी ने मंत्रों से पूजन सम्पन्न कराया तथा सरस्वती वंदना की। उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष न. पा. परिषद विजय शुक्ल ‘रिंकू’ ने पधार कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। इस कार्यक्रम में श्याम मोहन मिश्र की ‘पुस्तक ‘दादा जी की मूंछ’ का लोकार्पण राष्ट्रीय अध्यक्ष के करकमलों से सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ कवि सुरेश संदेश एवं वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने अपनी-अपनी पुस्तकें राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्दाक्षर रवि प्रताप सिंह को भेंट कीं।
इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता भोले, भगवती प्रसाद बेधड़क, श्रीकान्त तिवारी, रामकुमार गुप्ता, गेंदनलाल कनोजिया, मुनेंद्र मंजुल, श्याम किशोर, रविसुत शुक्ल, सुधीर अवस्थी, यतीश शुक्ल, आदि अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया।
शाम से शुरू होकर देर रात्रि तक चले इस सारश्वत आयोजन में कार्यक्रम अध्यक्ष बेनीराम अंजान जी के उदबोधन पश्चात जिला अध्यक्ष वीरेश बाजपेयी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए अगले आयोजन तक के लिए सभा विसर्जित की। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य श्रोता उपस्थित रहे।
The Wake News Portal & Magazine