Monday , June 1 2026

पुरुषार्थ के पुरोधा थे जैथलिया जी

पुण्यतिथि पर याद किए गए जैथलिया जी

पुरुषार्थ के पुरोधा थे जैथलिया जी : रामपुकार सिंह
कोलकाता, 1 जून। प्रख्यात समाजसेवी साहित्यकार एवं श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष स्व. जुगलकिशोर जैथलिया की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज पुस्तकालय कक्ष में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।
इस स्मरण सभा की अध्यक्षता की सुपरिचित गज़लकार श्री रामपुकार सिंह। श्री सिंह ने कहा मैं उनसे मिला तो नहीं पर कभी भूला भी नहीं हूँ, वे सबका सम्मान करते थे इसी कारण कोई भी उनका विरोधी नहीं था। उन्होंने अपनी पुरुषार्थ से अनेक नये कार्यकत्ता तैयार किए और उन्हें समाजसेवा की प्रेरणा दी।
स्मरण सभा में सर्वश्री अरुणप्रकाश मल्लावत, सीताराम तिवारी, गोविन्द जैथलिया, तेज बहादुर सिंह, भागीरथ सारस्वत, ओम प्रकाश चौबे, श्रीमोहन तिवारी, बजरंगी मिश्रा, परशुराम गिरी, प्रदीप सूंठवाल, महेश गुप्ता, अरविन्द वाजपेयी, सुशांत घोष, शिवम तिवारी ने जैथलिया जी के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक अवदान पर अपने विचार रखे।
आरंभ में जुगलजी के जीवनवृत्त की रूपरेखा प्रस्तुत की कुमारसभा के अध्यक्ष श्री महावीर बजाज ने। कल्याण मंत्र का पाठ किया उपमंत्री श्री सत्यप्रकाश राय ने।

  – महावीर बजाज, अध्यक्ष

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *