Monday , June 1 2026

सनातन है तो भारत है

स्वामी चिदानंद सरस्वती “विवेकानन्द सेवा सम्मान 2026′ से समादृत

  सनातन है तो भारत है : स्वामी चिदानन्द जी

कुमारसभा द्वारा प्रवर्तित विवेकानंद सेवा सम्मान 2026 से स्वामी चिदानंद सरस्वती (ऋषिकेश) को सम्मानित करते हुए पश्चिम बंगाल के माननीय पंचायत, ग्रामीण, कृषि एवं पशु संसाधन विकास मंत्री श्री दिलीप घोष। अन्य परिलक्षित हैं (बांए से) सर्वश्री महावीर रावत, मनीष जैन,महावीर बजाज, डॉ. तारा दूगड़, राधेश्याम गोयनका, सजज्न कुमार तुलस्यान, भागीरथ चांडक एवं बंशीधर शर्मा।

  “सनातन है तो भारत है और भारत है तो सनातन है। सनातन का अर्थ कुछ के लिए नहीं, सबके लिए है। हम अपने-अपने ढ़ंग से व्यक्तिगत देवभक्ति करें किन्तु आज समय आ गया है कि “देशभक्ति’ हमसब मिलकर करें। सनातन कहता है जीओ और जीवन दो। यह लड़ने मिटने का नहीं, साथ साथ जीने का समय है। आज मानवता को महाभारत नहीं महान भारत की आवश्यता है। भारत पीस ऑफ लैंड नहीं अपितु लैंड ऑफ पीस है।’ – ये उद्गार हैं दिव्यांग मुक्त भारत के सूत्रधार एवं परमार्थ निकेतन (ऋषिकेश) के संस्थापक-अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती के, जो श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय द्वारा नेशनल लाइब्रोरी सभागार में शनिवार 30 मई को आयोजित 40वें विवेकानंद सेवा सम्मान समारोह में समादृत उपरांत बोल रहे थे। समारोह में स्वामी जी को सम्मान स्वरूप 1 लाख रुपये की राशि एवं मानपत्र प्रदान किया।

समारोह के प्रधान अतिथि पश्चिम बंगाल के ऊर्जावान मंत्री श्री दिलीप घोष ने कहा कि ऋषियों एवं विद्वानों की धरती पश्चिम बंगाल में आज जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह हिन्दू के एकजुट होने का परिणाम है। हिन्दू जगेगा तो देश जगेगा यानी हिन्दू एकजुट होता है तो कुछ भी असंभव नहीं है। स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति में मानवसेवा के महत्व को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया एवं स्वामी चिदानंद जी की मानवसेवा उसी सेवाभाव की महती कड़ी है।
विशिष्ट अतिथि एवं प्रख्यात आयकर सलाहकार श्री सज्जन कुमार तुलस्यान ने स्वामी विवेकानन्द के चिंतन और आदर्शों पर चलने पर बल दिया तथा कुमारसभा के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की। समारोह के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री राधेश्याम गोयनका ने स्वामी चिदानंद जी की सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन किया साहित्यमंत्री डॉ. तारा दूगड़ ने, स्वागत भाषण दिया कुमारसभा के अध्यक्ष श्री महावीर बजाज ने तथा कल्याण मंत्र का पाठ किया उपमंत्री श्री सत्यप्रकाश राय ने। प्रारंभ में श्रीमती मीता गाड़ोदिया ने स्वामीजी पर केन्द्रित “ओ वरेण्य योद्धा संन्यासी’ गीत प्रस्तुत किया। श्री अजयेन्द्रनाथ त्रिवेदी के वैदिक मंत्रों के साथ खुशबू बजाज एवं शरण्या दूगड़ ने तिलक तथा सज्जन कुमार तुलस्यान, भागीरथ चांडक, बंशीधर शर्मा, राधेश्याम गोयनका तथा दिलीप घोष ने माला,शॉल, श्रीफल, चेक एवं मानपत्र से पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी का विधिवत् सम्मान किया। सर्वश्री विनोद बागडोदिया, महावीर प्रसाद रावत, आचार्य राकेश कुमार पाण्डेय एवं नन्दकुमार लढ़ा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

समारोह में सर्वश्री पद्मश्री प्रहलादराय अग्रवाल, कुंजबिहारी अग्रवाल, बनवारीलाल सोती, सांवरमल अग्रवाल, अशोक मोदी, जे. एस. मेहता, विजय चोरड़िया, प्रो. अजय प्रताप सिंह, मुरारीलाल दीवान, जगमोहन बागला, काशीप्रसाद खंडेलवाल, अमरनाथ चौधरी, नन्दकिशोर लखोटिया, सोमनाथ अडूकिया, गोपाल भालोटिया, राजेन्द्र कानूनगो, ओमप्रकाश रावत, कौशल किशोर त्रिवेदी, पुरुषोत्तम तिवारी, रतनलाल अग्रवाल, सागरमल गुप्ता, शिवकुमार लोहिया, गोविंद सारड़ा, शांता सारड़ा, शंकरलाल अग्रवाल, डॉ. विन्देश्वरी प्रसाद सिंह, हरिशंकर झंवर, मनोज पराशर, प्रभुदयाल पारीक, राजकुमार व्यास, नरेन्द्र डागा, दयाशंकर मिश्र, विनय जाय

सवाल, कृष्णकुमार खण्डेलवाल, अरुणप्रकाश मल्लावत, रामचन्द्र अग्रवाल, अजय मिश्रा, इंद्र नाहटा, यादवकुमार चन्नाणी, रामपुकार सिंह, सावित्री रावत एवं गायत्री बजाज प्रभृति कोलकाता एवं हावड़ा के सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
समारोह को सफल बनाने में सर्वश्री राजीव शरण, संजय रस्तोगी, भागीरथ सारस्वत, संजय मंडल, मनीष जैन, मनोज काकड़ा, चन्द्रकुमार जैन, श्रीमोहन तिवारी, बिपुल दूगड़ एवं अरुण सिंह आदि सक्रिय थे।

(महावीर प्रसाद बजाज, अध्यक्ष)

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *