Monday , June 1 2026

हिन्दी पत्रकारिता के दो सौ साल

हिन्दी पत्रकारिता के दो सौ साल पर चर्चा और काव्य पाठ

चर्चा और काव्य पाठ में शामिल रचनाकार.

कोलकाता । अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था रचनाकार द्वारा दिल्ली से पधारे सुप्रसिद्ध कवि एवं पुलिस अधिकारी श्री मनीष मधुकर जी के स्वागत में एक अंतरंग काव्यगोष्ठी का आयोजन स्योना एक्सपीरियंस कैफे में किया गया।इस अवसर पर भारत के पहले हिन्दी समाचार पत्र *उदण्ड मार्तण्ड* के प्रकाशन के २०० वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पत्रकारिता पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ पत्रकार राज मिठौलिया , एस. आनंद ,अभिज्ञात  और संस्था अध्यक्ष सुरेश चौधरी जी ने इस विषय पर अपने विचार रखे।

 कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन सुरेन्द्र सिंह एवं द्वितीय सत्र का संचालन भारती मिश्रा जी ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान हुए काव्य पाठ में शामिल थे- सर्वश्री अखंड प्रताप सिंह, विद्या भण्डारी , अभिज्ञात , आलोक चौधरी, चंदा प्रहलादका, मनीष मधुकर, ,मीतू कानोड़िया, प्रणति ठाकुर, विश्वजीत ठाकुर, सुधा द्विवेदी मिश्रा, शशि सराफ, सीमा शर्मा , वी. अरुणा और राधा गुप्ता।

प्रेषक: रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता

9434198898.

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *