*महर्षि दधीचि भवन में आनन्द उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस*

कोलकाता 15 अगस्त। महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मानिकतल्ला स्थित महर्षि भवन में आनन्द उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण किया श्री प्रदीप सूंटवाल और सी.ए. परमानन्द तिवाड़ी ने। राष्ट्रगान, वन्देमातरम् तथा जय हिन्द, भारतमाता की जय के उद्घोष के साथ वातावरण देश भक्ति के गीतों से अभिगुंजित हुआ।
श्री संजय शर्मा ने अपने मधुर कंठ से “जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा’ “ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे गीतों की प्रस्तुति से शहीदों का स्मरण किया। वरिष्ठ साहित्यकार श्री बंशीधर शर्मा ने आजादी को अनमोल बताते हुए इसे अक्षुण्ण रखने के लिए सदा प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सर्वश्री बालकृष्ण आसोपा, मालचंद बेहड़, हरीप्रसाद दौलावत, देवकीनन्दन शर्मा, रजनीकांत दायमा, कमल आसोपा, सुनील सूंटवाल, सुमित शर्मा, सुरेन्द्र ओझा, मनोज काकड़ा, श्यामसुन्दर शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
The Wake News Portal & Magazine