गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (24.11.2026)

सरबत द भला
ईसरो ने भेजा था चांद पर
वर्षों की मेहनत से चंद्रयान
कितने ही साइंसदानों का
उधर ही लगा हुआ था ध्यान
लैंडर विक्रम करेगा साफ़्ट लैंडिंग
और जानेगा चांद के रहस्य को
पर वो सीधा
नहीं उतरा, उलट गया
अब भी हम करते थे उससे आशा
भरोसा और पुख्ता करता था नासा
पर फिर चेष्टा हुई सफ़ल
और मिला हमें सुफ़ल
सारी दुनिया के साइंसदां
लगे हैं इसी सब में
जा रहे हैं कभी चांद पर
कभी करते हैं मिशन मंगल
खोज रहे हैं एक-एक ग्रह
बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, वृहस्पति
शनि,अरूण,वरूण
पर खोजों की स्थिति
अब भी है बड़ी ही करूण
क्या क्या खोजोगे,कब तब खोजोगे
ग्रह, उपग्रह, छोटे पिंड,धूमकेतु,उल्का,
या फिर खगोलीय धूल
तुम अब भी रहे हो भूल
और खोजों पर खोजें कर
हो रहे हो पूरा बेहाल
पता है तुम्हें शताब्दियों पहले
साईंसदानों के साईंसदान गुरु नानक ने
उद्घोष कर दिया था-
लाखों ही आकाश हैं
और लाखों ही पाताल
उसमें न जाने कितने चांद हैं और कितने सूरज
तो फिर सोचो तारे होंगे कितने
खोजने, जानने, समझने में लगेंगे
कितने-कितने प्रकाश-वर्ष
गो कि कुदरत का न आदि है न अन्त
ये सब तो हमारे सोचने समझने की
सीमा से परे अनन्त है, अनन्त है, अनन्त
इसलिए आओ हम अपने को खोजें
अपने अंदर वाहेगुरु को ,अकाल पुरख को जानें
और अपने पूरे समर्पण से पहचानें
फिर अंदर के बुरी तरह जमे हुए
हर दुर्गुण को दें गला
और सारी मानवता की
भलाई के लिए एक बार सच्चे
और सुच्चे मन से ये अरदास करें-
नानक नाम चढ़दी कला
तेरे भाणे सरबत दा भला!
# नेताजी टावर
278/एक, एन एस सी बोस रकोलकाता-700047.
ईमेल: rawelpushp@gmail.com
मोबाइल: 9434198898.
The Wake News Portal & Magazine