महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री गोविंददेव गिरि महाराज का स्वागत

कोलकाता। गत शुक्रवार को महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा राष्ट्र शिरोमणि पूज्य संत स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरि महाराज का स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया गया।पुष्पमाला, शॉल, सम्मान पत्र प्रदान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महाराज श्री द्वारा संचालित वैदिक ज्ञान विज्ञान क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने वाले महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान, पुणे को 1,11,111/- (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) रुपये का चेक अनुदान के रूप में प्रदान किया गया।
ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्री बंशीधर शर्मा ने ट्रस्ट के अन्तर्गत महर्षि दधीचि भवन से चल रही विभिन्न समाज कल्याणमूलक गतिविधियों प्रकल्पों से महाराज श्री को अवगत कराया। ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क होमियोपैथिक क्लिनिक, छात्रों को स्कोलरशीप, अन्नपूर्णा योजना तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए महाराज श्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन श्री प्रदीप सूंटवाल, मंत्री श्री नारायणदास आसोपा, भंवरलाल गोपालपुरिया, आशाराम काकड़ा, सीताराम तिवाड़ी, सीए. परमानन्द तिवाड़ी, जितेश शर्मा, सीए. सुरेन्द्र जोशी, सीए. अशोक शर्मा, हरीप्रसाद पलोड़, किशन गोपाल, मुकेश शर्मा, रविशंकर (लाला), संजय शर्मा ने महाराज श्री का वन्दन कर आशीर्वाद लिया।
महाराज श्री के कृपापात्र श्री हरीश तिवाड़ी की विशेष उपस्थिति रही।
The Wake News Portal & Magazine