पंजाबी साहित्य सभा ने आयोजित किया कवि दरबार

कोलकाता। पंजाबी साहित्य सभा द्वारा संत कुटिया गुरुद्वारा के सभागार में एक कवि दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं- पंजाब से पधारी कवियित्री निर्मला गर्ग।
सरदार गुरदीप सिंह संघा की अध्यक्षता तथा श्री रावेल पुष्प के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने दीपावली, बंदी छोड़ दिवस, शारदीया उत्सव से संबंधित जहां रचनाएं प्रस्तुत कीं, वहीं देश- दुनिया की स्थितियों तथा खासतौर से पंजाब के युवाओं के दिग्भ्रमित होने पर चिंता जाहिर करते हुए भी सामयिक कविताएं प्रस्तुत कीं। कवि दरबार में शिरकत करने वालों तथा खास उपस्थिति में शामिल थे- सर्वश्री भूपेंद्र सिंह बशर, नीलू मेहरा, कुलदीप कौर, भारती मिश्रा, हरजिंदर सिंह बराड़, मनप्रीत सिंह सिद्धू,नविंदर सिंह गरेवाल, कुलमीत सिंह गरेवाल,जसदेव सिंह, जगजीत सिंह गरेवाल तथा अन्य। इस तरह के आयोजन ने पंजाबी साहित्य के प्रति लगाव को प्रगाढ़ करने में अपनी खास भूमिका अदा की।
प्रेषक: रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/ 9434198898.
The Wake News Portal & Magazine