Saturday , October 10 2026

पुस्तकालय के पुनः अध्यक्ष बने

श्री महावीर बजाज कुमारसभा पुस्तकालय के पुन: अध्यक्ष निर्वाचित

 

कोलकाता, 10 अक्टूबर। कोलकाता महानगर की सुविख्यात साहित्यिक संस्था श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय की आज शनिवार को पुस्तकालय कक्ष में संपन्न हुई वार्षिक साधारण सभा में वर्ष (2026-2027) के लिए नयी कार्यसमिति का चुनाव सुसम्पन्न हुआ, जिसमें श्री महावीर प्रसाद बजाज को पुन:पुस्तकालय का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपसभापति भागीरथ चांडक एवं महावीर प्रसाद रावत, मंत्री बंशीधर शर्मा, उपमंत्री अजयेन्द्र नाथ त्रिवेदी एवं सत्यप्रकाश राय, अर्थमंत्री नन्दकुमार लढा एवं साहित्य मंत्री डॉ. तारा दूगड़ सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। सदस्यों में सर्वश्री डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी, मोहनलाल पारीक, अरुण प्रकाश मल्लावत, अजय चौबे, नरेन्द्र कुमार डागा, ललित तोदी, श्रीमती दुर्गा व्यास, डॉ कमल कुमार, चन्द्र कुमार जैन, मनोज काकड़ा, संजय रस्तोगी, श्रीमती सुधा जैन, राजेश अग्रवाल (लाला), रामचन्द्र अग्रवाल, भागीरथ सारस्वत, संजय मंडल एवं मनीष जैन चुने गए। मंत्री श्री बंशीधर शर्मा ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है एवं शीघ्र ही पूरा होने की आशा है।

 

   –   बंशीधर शर्मा

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *