Wednesday , September 23 2026

अनुवाद के क्षेत्र में लीला सरकार को पुरस्कार

मलयालम अनुवादिका लीला सरकार को मिला लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

 

कोलकाता। कोलकाता ट्रांसलेटर्स फ़ोरम,जो विभिन्न भारतीय तथा विदेशी भाषाओं में परस्पर अनुवाद की मुहिम को गति और सम्मान देने के कार्य में संलग्न है,हर वर्ष किसी महत्वपूर्ण अनुवादक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करता है। पिछले वर्ष जहां ये सम्मान स्पैनिश से अनुवाद के क्षेत्र में लगातार काम करने के‌ लिए तरूण कुमार घटक को दिया गया था, वहीं इस वर्ष ये सम्मान लीला सरकार को दिया गया। गौरतलब है कि लीला सरकार ने लगभग 100 बांग्ला की महत्वपूर्ण कृतियों का मलयालम में अनुवाद किया है और कुछ मलयालम से बांग्ला में भी किया है।

वयोवृद्ध लीला सरकार की उम्र जनित समस्याओं के कारण उन्हें मुंबई की संस्था ‘बम्बई डक’ के सहयोग से नवी मुंबई में आयोजित किए गए कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर फ़ोरम की ओर से ट्रस्टी श्यामल भट्टाचार्य, सचिव तृष्णा बसाक,जया चौधरी तथा लिपिका साहा उपस्थित थीं जो स्वयं भी अच्छे अनुवादक हैं।

इसके साथ ही तृष्णा बसाक के उपन्यास पुनरुज्जीवन के लीला सरकार द्वारा तथा रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कविताओं का गीतांजलि कृष्णन द्वारा मलयालम में अनूदित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया।

कोलकाता ट्रांसलेटर्स फ़ोरम के अध्यक्ष रावेल पुष्प ने इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रेषक: रावेल पुष्प वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/ 9434198898.

 

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *