Sunday , September 13 2026

शिक्षक दिवस समारोह

रचनाकार ने आयोजित किया शिक्षक दिवस समारोह

शिक्षक दिवस समारोह में शामिल रचनाकार एवं अन्य

कोलकाता।नगर की प्रतिष्ठित संस्था रचनाकार भारत फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस सह स्वाधीनता सेनानियों का स्मृति दिवस समारोह शेक्सपियर सरणी के सभागार में दो सत्रों में आयोजित किया गया।

 

श्रीमती सविता भुवानिया जी के संचालन में पहले सत्र की शुरुआत आलोक चौधरी जी ने गणेश वंदना से की और संस्था अध्यक्ष रचना सरन ने स्वागत वक्तव्य दिया।इस सत्र में सभी वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे मसलन-शिक्षक दिवस,हिन्दी दिवस,इस महीने शहीद हुए स्वाधीनता सेनानी तथा अन्य।

 

इसी सत्र में सुरेश चौधरी द्वारा रचित नाटक का मंचन किया गया जिसके प्रमुख कलाकार थे:– सुरेन्द्र सिंह (शिव जी), कविता कोठारी (पार्वती), गणेश तिवारी (कार्तिकेय) एवं नंदू बिहारी जी (गणेश) तथा चांदनी झा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

 

रचनाकार के साहित्य मंत्री वरिष्ठ साहित्यकार रावेल पुष्प के संचालन में हुए दूसरे सत्र में कुछ प्रमुख शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल थे – सर्वश्री नीता अनामिका, डॉ अल्पना सिंह, डॉ रेशमी पांडा मुखर्जी, विनोद यादव, सुरेंद्र शर्मा, श्वेता गुप्ता’श्वेतांबरी’ सूरज रजक, डॉ उर्मिला साव ‘कामना’ , डॉ शिप्रा मिश्रा ,भारती मिश्रा, मीतू कनोडिया, डॉ उषा पांडे शुभांगी और चांदनी झा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां संस्थापक सुरेश चौधरी जी ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजीत भारती तथा श्रीमती विद्या भण्डारी जी उपस्थित थीं। इसके अलावे रचनाकारों की उपस्थिति में शामिल थे- सर्वश्री कृष्ण कुमार दुबे,शीला अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, सुधा मिश्रा, अंजू मनोज,प्रिंस कुमार एवं अन्य।

 

रचनाकार द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह को सम्मानित हुए शिक्षकों ने तहेदिल से सराहा और शुक्रिया अदा किया।

प्रेषक: रावेल पुष्प, वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/ 9434198898.

 

 

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *