*शब्दाक्षर साहित्योत्सव हरियाणा में सम्पन्न*

कोलकाता/भिवानी: कोलकाता मुख्यालय वाली सरकारी रूप से पंजीकृत 25 राज्यों में साहित्यरत राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर का 5वां राष्ट्रीय साहित्योत्सव, हरियाणा के भिवानी शहर में अवस्थिति कृष्ण प्रणामी मंदिर प्रांगण में दि. 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित हुआ। इस समारोह के त्रिदिवसीय आयोजन के कार्यक्रम अध्यक्ष संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र थे। ज्ञात हो कि इसी माह 10 तारीख को डॉ.मिश्र भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कर-कमलों से उनकी पुस्तक ‘कवि के मन से’ के लिए11लाख की धनराशि से राजधानी दिल्ली में पुरस्कृत हो चुके हैं । संरक्षक मंडल के एक और राष्ट्रीय संरक्षक डॉ.दया शंकर जांगिड़ सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मंच की शोभा बने, जिन्हें बारी-बारी से इस राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। साहित्योत्सव की आयोजक समिति हरियाणा प्रदेश इकाई थी, जिसके प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा हैं। अखिल भारत से सौ से अधिक पदाधिकारियों ने मंच से सम्मानित होने के पश्चात अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया। इस साहित्य समर्पित वार्षिक समारोह का संयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने 5वीं बार सफलता पूर्वक सम्पन्न किया। इससे पहले शब्दाक्षर संस्था के चार साहित्योत्सव विभिन्न राज्यों में अनवरत आयोजित हो चुके हैं। वर्ष 2022 में चेन्नई, 2023 में हरिद्वार,
2024 में लखनऊ तथा वर्ष 2025 का साहित्योत्सव झूंझनू,राजस्थान की ऐतिहासिक सफलता पश्चात अखिल भारत के शब्दाक्षरी साहित्यकारों का भव्य समागम वर्तमान वर्ष 2026 में हरियाणा के भिवानी शहर में आयोजित हुआ।

The Wake News Portal & Magazine