बिस्वा सेवाश्रम संघ, में भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

न्यू बैरकपुर में स्थित बिस्वा सेवाश्रम संघ की भव्य रथयात्रा में पधारे नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव, स्थानीय विधायक सौरभ सिकदर, तथा अन्य गणमान्य अतिथि।
उन सबकी उपस्थिति में विश्वमाता मंदिर के संस्थापक श्री श्री समीरेश्वर ब्रह्मचारी ने नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव के साथ पारम्परिक पूजा की पद्धति को पूरा करते हुए रथ खींचने की परंपरा का शुभारम्भ किया। प्रभु जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए उत्सुक सैकड़ों की भींड ने हर्ष -उल्लास के प्रतीक उलूक की ध्वनि निकालने के साथ रथ खींचने लगे।
जगन्नाथ स्वामी के रथ खींचने से पहले वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रथयात्रा के पश्चात् आरती और भोग वितरण हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन में अमितानन्द जी और उनके सहयोगियों की अहम भूमिका थी।

The Wake News Portal & Magazine