*शब्दाक्षर साहित्यिक पत्रिका का लोकार्पण सम्पन्न*

कोलकाता: राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ द्वारा प्रकाशित साहित्यिक त्रैमासिक ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के जुलाई-सितंबर 2026 अंक का भव्य लोकार्पण शनिवार को सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र द्वारा ऑनलाइन किया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान अंक “शब्दाक्षर हरियाणा राष्ट्रीय साहित्योत्सव-2026” पर आधारित एक विशेषांक है। जिसमें साहित्य, संस्कृति, समाज और राष्ट्र से जुड़े विविध विषयों पर देशभर के रचनाकारों की उत्कृष्ट कृतियों को स्थान दिया गया है। कार्यक्रम का संयोजन शब्दाक्षर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पत्रिका के प्रधान संपादक रवि प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
लोकार्पण विभूति डॉ.मिश्र व प्रधान सम्पादक श्री सिंह के अतिरिक्त संपादकीय मंडल में शामिल धनंजय जयपुरी (संपादक), कृष्ण पाल सिंह (सह संपादक), अनामिका सिंह (उप संपादक) ने भी पत्रिका केंद्रित सुधी वक्तव्य रखा। सुश्री ईशा गुप्ता ने कार्यक्रम का सराहनीय (संचालन) किया। संस्था के पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य में बताया कि ‘शब्दाक्षर’ राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी साहित्य के संवर्धन, नवोदित साहित्यकारों के प्रोत्साहन तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्यरत है।
शब्दाक्षर पत्रिका का यह अंक साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों तथा हिंदी भाषा के पाठकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी एवं संग्रहणीय सिद्ध होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शब्दाक्षर के आधिकारिक फेसबुक केन्द्रीय पेज सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर किया गया, जिससे देश-विदेश के साहित्य प्रेमी इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ कर लोकार्पण एवं काव्य रचनाओं का आनंद प्राप्त कर सके।
The Wake News Portal & Magazine