Friday , September 25 2026

लोकभवन में रंगकर्मी मुजीब खान को सम्मान

रंगकर्मी मुजीब खान को मिला राष्ट्रकवि दिनकर संस्कृति सम्मान

कोलकाता। बंगाल के लोक भवन में वंदे मातरम सभागार में आयोजित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती एवं उनकी कालजयी काव्य कृति‌ रश्मिरथी के हीरक जयंती वर्ष पर रश्मिरथी का मंचन किया गया। इस मौके पर इस नाटक के निर्देशक प्रख्यात रंगकर्मी मुजीब खान को बंगाल के राज्यपाल माननीय श्री आर एन रवि ने राष्ट्रकवि दिनकर संस्कृति सम्मान से नवाजा और अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह के साथ एक लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया।
गौरतलब है कि मुजीब खान रश्मिरथी के तो देश भर में कई मंचन करवा चुके हैं, लेकिन जो बात सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की 22 कहानियों को संविधान स्वीकृत 22 भाषाओं में एक ही दिन मंचन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया,जो लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।इस मौके पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार, बंगाल के नगर विकास राज्य मंत्री उमेश राय, प्रसिद्ध कवि डॉ. संजय पंकज, जय गोपाल गुप्ता के अलावे नगर के अनेकों लेखक, पत्रकार तथा कई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रेषक: रावेल पुष्प, वरिष्ठ पत्रकार कोलकाता/ 9434198898.

About Shakun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *