डॉ कुसुम खेमानी को 82 वें जन्मदिन पर किया गया सम्मानित

कोलकाता। कोलकाता सिख नारी मंच तथा भारतीय भाषा परिषद् ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम खेमानी के 82 वें जन्मदिन पर एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषा परिषद सभागार में आयोजित किया। सरदार रशवीर सिंह तथा पुनीत कौर के संचालन हुए कार्यक्रम में कुसुम खेमानी के जीवन तथा उनकी साहित्यिक यात्रा को शामिल करते हुए वरिष्ठ कवि रावेल पुष्प ने एक ख़ास कविता प्रस्तुत की। उसके बाद कुसुम खेमानी द्वारा लिखित कहानी का नारी मंच के संस्थापक सरदार नरेंद्र सिंह द्वारा पंजाबी नाट्य रूप का मंचन भी किया गया। मंच की ओर से जहां सुनीता कौर,नीलम कौर के साथ नरेन्द्र सिंह ने कुसुम खेमानी को सम्मानित किया, वहीं भारत जैन महिला मंडल की ओर से अंजू सेठिया तथा नील चक्र संस्था ने भी सम्मानित किया।इस मौके पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत लोकगीत,नृत्य,तथा कविताएं प्रस्तुत करने वालों तथा महत्वपूर्ण उपस्थिति में शामिल थे- सरदार गुरसेवक सिंह, कमलप्रीत कौर,सिमरप्रीत सिंह, आकांक्षा कौर,बानी कौर, अनाहिरा कौर,नज़रुल हक तथा अन्य।
अपनी उम्र के इस पड़ाव पर अस्वस्थता के बावजूद डॉ कुसुम खेमानी ने पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहकर लुत्फ़ उठाया।
The Wake News Portal & Magazine